PoliTalks News
बायोग्राफी

चुन्नीलाल गरासिया की जीवनी | Chunnilal Garasiya Biography in Hindi

26 मई 2026
साझा करें:
चुन्नीलाल गरासिया की जीवनी | Chunnilal Garasiya Biography in Hindi

Chunnilal Garasiya Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको चुन्नीलाल गरासिया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


चुन्नीलाल गरासिया की जीवनी (Chunnilal Garasiya Biography in Hindi)

Chunnilal Garasiya Latest News -  चुन्नीलाल गरासिया राजस्थान भाजपा के एक वरिष्ठ नेता है. राजनीति में उन्हें चार दशक का अनुभव प्राप्त है. दो बार वे राजस्थान विधानसभा में चुनकर जा चुके है और नब्बे के दशक में राज्य सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके है. राज्य की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अप्रैल 2024 में चुन्नीलाल गरासिया राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका वर्तमान कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है. इस लेख में हम आपको  चुन्नीलाल गरासिया के जीवन परिचय (Chunnilal Garasiya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

चुन्नीलाल गरासिया जन्म और परिवार (Chunnilal Garasiya Birth & Family)

चुन्नीलाल गरासिया (Chunnilal Garasiya) का जन्म 5 सितंबर 1953 को राजस्थान के डूंगरपुर जिले के उबली में हुआ था. उनके पिता का नाम हलियाजी (Shri Haliyaji) और माता का नाम श्रीमती नवल बेन (Shrimati Naval Ben) हैं.

उनका विवाह 19 अप्रैल 1997 श्रीमती लक्ष्मी देवी गरासिया (Shrimati Laxmi Devi Garasiya) से हुआ. उन्हें सात संतान है. दो पुत्र और पांच बेटियां.

उनपर 1 आपराधिक  मामला हैं. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 1265, एकलव्य कॉलोनी, उदयपुर, राजस्थान

वर्तमान पता : बांग्ला नंबर 17, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली - 110001

चुन्नीलाल गरासिया की शिक्षा (Chunnilal Garasiya Education)

चुन्नीलाल गरासिया ने गुजरात के कैलोर्क्स टीचर्स यूनिवर्सिटी से एमए किया.

चुन्नीलाल गरासिया राजनीतिक करियर (Chunnilal Garasiya Political Career)

चुन्नीलाल गरासिया की राजनीतिक यात्रा 1990 के दशक से भी पहले आरम्भ हुई. इन वर्षों में उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य किया. पहली बार वर्ष 1990 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत मिली. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उदयपुर ग्रामीण से अपना उम्मीदवार बनाया. वर्ष 1990 के बाद उन्हें एक बार फिर से 1993 के चुनाव में भी जीत मिली.

राज्य की उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट उदयपुर जिले में है और यह 'उदयपुर लोकसभा क्षेत्र' का हिस्सा है. राजनीतिक दृष्टि से यह सीट मिली-जुली रही है. यह क्षेत्र कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए समान प्रभाव वाली रही है. वर्ष 1980 के बाद से अब तक चार बार कांग्रेस, तो छः बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक यहाँ से जीतकर जयपुर विधानसभा पहुंचे है, वही 1977 में इस सीट हुए पर पहले बार के विधानसभा चुनाव यहाँ से जनता पार्टी की जीत हुई थी. वर्ष 2013 के बाद से उदयपुर ग्रामीण सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के फूल सिंह मीना की जीत होती आ रही है. वर्तमान में भी यहाँ से फूल सिंह मीना ही विधायक है.

चुन्नीलाल गरासिया के द्वारा धारित पद की बात करें, तो वर्ष 1990 से 1992 तक उन्होंने राजस्थान सरकार में जनजातीय क्षेत्र विकास, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालयों में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य संभाला. इसके अलावे उन्होंने भाजपा में राज्य उपाध्यक्ष का भी पदभार ग्रहण किया. गरासिया 1992 और 1994 के बाद 1998 में राजस्थान विधानसभा में अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है.

अप्रैल 2024 को चुन्नीलाल गरासिया भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा में एक सांसद के तौर पर उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को पदभार ग्रहण किया. वर्तमान में, वे राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद है. उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 को पूर्ण होगा. राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये गए है. इनमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति और ग्रामीण विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे भारत-सीएरिकॉम संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी रह चुके है.

चुन्नीलाल गरासिया की संपत्ति (Chunnilal Garasiya Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार चुन्नीलाल गरासिया की कुल संपत्ति 6.49 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 55 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  चुन्नीलाल गरासिया जीवनी (Chunnilal Garasiya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal