राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, आज जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर साधा निशाना, कहा— आज मैंने फिर से यह खबर पढ़ी कि ओबीसी आरक्षण की आवश्यकताओं को वे संभालेंगे अपने मनमाने ढंग से, हाईकोर्ट दो बार कह चुका है ये सरकार है भंग करने लायक, मैंने पहले भी कहा है ऐसी सरकार जो संविधान की नहीं कर रही है पालना, यह है चिंताजनक और उच्च न्यायालय ने एक बार फिर कहा है कि यह सरकार जिस तरह से कर रही है काम, उससे उसे किया जा सकता है बर्खास्त, मैंने पहले भी कहा है कि ऐसी सरकार पर नहीं किया जा सकता भरोसा, हमने उन्हें दी थी सलाह लेकिन उन्होंने नहीं सुनी, हमें भी करवाने पडे थे चुनाव, हम भी ढूंढ लेते कोई बहाना, ये सरकार चुनाव नहीं करवाने के ढूंढ रही है बहाने, पंचायतों और कोऑपरेटिव में नहीं करवा रहे चुनाव, कल कोऑपरेटिव वाले आए मेरे पास, राजस्थान में स्थिति है बडी गंभीर, बहुत गंभीर है स्थिति, हर वर्ग है असंतुष्ठ, ऐसी सरकार आजादी के बाद कभी आई नहीं होगी
जोधपुर में गरजे गहलोत: चुनाव टालने के बहाने ढूंढ रही है भजनलाल सरकार, स्थिति बेहद गंभीर

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I Rajasthan Politics I Congress I Bjp









