पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार कर रहे जिलों के दौरे, विधायकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कर रहे दौरे, सुवेंदु अधिकारी आज रहे कल्याणी के दौरे पर, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा— हमने इससे पहले दुर्गापुर में बांकुरा, पूर्वी बर्धमान और पश्चिमी बर्धमान को शामिल करते हुए की थी एक बैठक, आज हमने यहां नादिया, उत्तर 24 परगना और हुगली पर केंद्रित एक बैठक की, इसी तरह की बैठकें मालदा में मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर को शामिल करते हुए की जाएंगी आयोजित, एक और ऐसी ही बैठक कोलाघाट में पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और हावड़ा को शामिल करते हुए की जाएगी आयोजित, हमारा मुख्य ध्यान रहा है निर्वाचित विधायकों और प्रशासन के बीच अल्पकालिक समन्वय पर, बंगाल में एक नई प्रणाली शुरू की गई है जहां शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का है शासन, राष्ट्र पहले के सिद्धांत में विश्वास रखने वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनता के आशीर्वाद से आई है सत्ता में, नए व्यक्ति बने है विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री, हमारा दृष्टिकोण क्या है? हम राज्य का शासन कैसे करना चाहते हैं? हमारा घोषणापत्र क्या है? इन विचारों पर पहले करना होगा विचार, प्रशासन के हर स्तर तक पहुंचना, इसी उद्देश्य से हम कर रहे हैं ये संपर्क दौरे और बैठकें
बंगाल में अब तानाशाही नहीं, सिर्फ कानून का राज होगा- CM सुवेंदु अधिकारी की दो टूक

Suvendu Adhikari I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Bangal Politics I Tmc I Bangal Bjp I









