PoliTalks News
बायोग्राफी

के लक्ष्मण की जीवनी | K. Laxman Biography in Hindi

23 मई 2026
साझा करें:
के लक्ष्मण की जीवनी | K. Laxman Biography in Hindi

K. Laxman Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको के लक्ष्मण जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


के लक्ष्मण की जीवनी (K. Laxman Biography in Hindi)

K. Laxman Latest News -  के लक्ष्मण उत्तर प्रदेश भाजपा के एक प्रमुख नेता है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं. राज्य के बुंदेलखंड से आने वाले निषाद युवा अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे है. कल्याण सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार तक, उन्होंने संघठन और सरकार में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला. राज्य में मत्स्य पालन एवं इससे जुड़े लोगो के उत्थान के लिए किये गए उनके कार्यो को आज भी विशेष रूप से सराहा जाता हैं. वर्ष 1998 में, मात्र 29 वर्ष की आयु में, वे उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ के सबसे युवा अध्यक्ष बनाये गए थे. तब से लेकर आज तक उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत काम किया और घाटे में चल रहे इस सहकारी संघ को बाहर निकालने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जुलाई 2022 में के लक्ष्मण राज्यसभा के लिए चुने गए. इस लेख में हम आपको  के लक्ष्मण के जीवन परिचय (K. Laxman Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

के लक्ष्मण जन्म और परिवार (K. Laxman Birth & Family)

कोवा लक्ष्मण (Kova Laxman) जिन्हे के लक्ष्मण  (Dr. K. Laxman) के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 3 जुलाई 1956 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री कोवा रामुलु (Late Shri Kova Ramulu) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती कोवा मंगम्मा (Late Shrimati Kova Mangamma) हैं.

उनका विवाह 5 सितंबर 1983 को श्रीमती कोवा उमा (Shrimati Kova Uma) से हुआ. उनके द्वारा दिए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहणी है. उनके तीन संतान है. एक पुत्र और दो बेटियां.

वे धर्म से हिन्दू और जाति से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से है.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info- 2022)

स्थायी पता : 1-10-6, फ्लैट 102, गियरअप के उज्ज्वला अपार्टमेंट स्ट्रीट 4, अशोक नगर, हैदराबाद, तेलंगाना 500020 टेलीफोन - 9246537889, 6281970456

वर्तमान पता : 302, स्वर्ण जयंत सदन डीलक्स, बीडी मार्ग, नई दिल्ली 110001 दूरभाष- 8810428087

के लक्ष्मण की शिक्षा (K. Laxman Education)

डॉ. के लक्ष्मण ने डॉक्टरेट किया है. उन्होंने 1980 में उस्मानिया विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर से एमएससी और फिर वर्ष 1986 में उस्मानिया विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग से पीएचडी किया.  

के लक्ष्मण राजनीतिक करियर (K. Laxman Political Career)

डॉ. के लक्ष्मण के राजनीतिक जीवन की शुरुआत सत्तर के दशक में छात्र नेता के तौर पर शुरू हुई. वर्ष 1978 से 1980 तक वे उस्मानिया विश्वविद्यालय के पीजी साइंस कॉलेज के छात्र रहते एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्) के अध्यक्ष चुने गए. जबकि वर्ष 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उस्मानिया विश्वविद्यालय में एबीवीपी के छात्र नेता रहते ही वे भारतीय जनता पार्टी में  शामिल हो गए. ध्यान रहे, भारतीय जनता पार्टी वर्ष 1980 से अस्तित्व में आयी है, उससे पहले भाजपा जनसंघ के नाम से जानी जाती थी.

इसी के बाद वे वर्ष 1984 से 1988 तक आंध्र प्रदेश के मुशीराबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बनाये गए. फिर वर्ष 1988 से लेकर 1994 तक वे हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बनाये गए ,जबकि वर्ष 1994 से लेकर वर्ष 1999 तक वे भाजपा हैदराबाद के अध्यक्ष रहे. पहली बार उन्होंने पार्टी की टिकट पर राज्य के मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1999 का चुनाव लड़ा और जीत गए. चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता एम. कोडंडा रेड्डी को 18,562 वोटों के भारी बहुमत से हराया. इस जीत के बाद वे वर्ष 1999 से 2002 तक आंध्र प्रदेश भाजपा के उपसभापति रहे, जबकि वर्ष 2002 से 2010 तक लक्ष्मण आंध्र प्रदेश भाजपा के राज्य महासचिव और आधिकारिक प्रवक्ता बनाये गए. फिर वर्ष 2010 से 2013 तक उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. वर्ष 2014 में लक्ष्मण ने 'मुशीराबाद विधानसभा सीट' से चुनाव लड़ा और जीत गए. इस बार के चुनाव में उन्होंने टीआरएस उम्मीदवार को 27,750 वोटों के अब तक के सबसे बड़े अंतराल से पराजित किया. फिर वर्ष 2014 से 2016 तक लक्ष्मण तेलंगाना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के फ्लोर लीडर के रूप में चुने गए थे तो वही वर्ष 2016 से 2020 तक वे तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे.

के लक्ष्मण जुलाई 2022 को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2022-28 है. अपने कार्यकाल में वे समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से आवास और शहरी मामलों की समिति, शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति, नियम समिति, लोक लेखा समिति, विदेश मामलों की समिति, रेल संबंधी समिति, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति शामिल है. इसके अलावे, वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के न्यायालय, श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी), त्रिवेंद्रम, संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025 जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 सहित केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 पर संयुक्त समिति के भी सदस्य  रह चुके है.

के लक्ष्मण की संपत्ति (K. Laxman Property)

2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के लक्ष्मण की कुल संपत्ति 10.48 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 84 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  के लक्ष्मण जीवनी (K. Laxman Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal