PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'ग्राम विकास चौपाल' केवल छवि चमकाने का जरिया, CM में आलोचना सुनने का माद्दा नहीं: अशोक गहलोत

23 मई 2026
साझा करें:
'ग्राम विकास चौपाल' केवल छवि चमकाने का जरिया, CM में आलोचना सुनने का माद्दा नहीं: अशोक गहलोत

Ashok Gehlot I Rajasthan I Breaking News I 

Rajasthan: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार की 'ग्राम विकास चौपाल' और 'ग्राम विकास रथ' योजना पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए इसे पूरी तरह फ्लॉप करार दिया, अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा आयोजित की जा रही 'ग्राम विकास चौपाल' ग्रामीण समस्याओं का फीडबैक लेने एवं उनके समाधान का एक अच्छा अवसर थी, परन्तु सरकार ने इसे केवल छवि चमकाने का अभियान बना दिया है, इन चौपालों में जहां सभी ग्रामीणों को बुलाया जाना चाहिए था, उनकी समस्याएं सुनकर हल करना चाहिए था, वहां केवल भाजपा कार्यकर्ताओं और योजनाओं के लाभार्थियों को ही आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि सरकार की कोई आलोचना न सुननी पड़े। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी में अपनी सरकार की आलोचना सुनने एवं जनता की समस्याओं से रूबरू होने का माद्दा नहीं है जिसके कारण यह ग्राम विकास चौपाल की बजाय 'चुनिंदा लोगों की चौपाल' बन कर रह गई है, इसी प्रकार, 'ग्राम विकास रथ' तो मात्र मजाक का पात्र बन कर रह गए हैं, ढाई साल में सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे प्रदेश की जनता को बड़े स्तर पर लाभ हो, परन्तु विकास रथ रवाना कर दिए गए, जिनका गांवों में विरोध हो रहा है, पहले ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर और अब विकास रथ, भाजपा सरकार के ये सभी अभियान विफल होते जा रहे हैं, भाजपा सरकार को जनहित में आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हो रही है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal