Ashok Gehlot Big statement: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की आसमान छूती कीमतों के बीच अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, इसके साथ ही अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को राहत देने क लिए भजनलाल सरकार से की बड़ी मांग, गहलोत ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार वैट और रोड सेस में तुरंत कमी करे, अशोक गहलोत ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से राजस्थान सरकार को हो रहा फायदा, भाजपा सरकार अपना वैट कम कर आमजन को राहत दे, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है, मालभाड़ा बढ़ने के कारण रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है, डीजल महंगा होने का सीधा और सबसे बड़ा नुकसान हमारे अन्नदाता किसानों को हो रहा है, जिससे उनकी कृषि लागत बढ़ गई है, पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर राज्य सरकार का वैट स्वतः ही बढ़ जाता है, जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है, विपक्ष में रहते हुए भाजपा वैट को लेकर लगातार सवाल उठाती थी, लेकिन आज भी राजस्थान में वैट पड़ोसी राज्यों हरियाणा एवं गुजरात के मुकाबले कहीं अधिक है। राज्य सरकार को अपना मुनाफा छोड़कर आमजन के हित में सोचना चाहिए, गहलोत ने आगे मांग करते हुए कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरी मांग है कि राज्य सरकार वैट और रोड सेस में तुरंत कमी करे, ताकि प्रदेश की जनता को इस कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत मिल सके
राजस्थान में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! अशोक गहलोत ने CM भजनलाल से की ये बड़ी मांग

Rajasthan I Congress I Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma










