देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होंगे चुनाव, इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण हो रहे चुनााव, इन 26 सीटों में फिलहाल एनडीए के पास 18 सीटें, कांग्रेस के पास चार सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के पास एक और वाईएसआरसीपी के पास हैं तीन सीटें, आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों, वहीं मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे चुनाव, इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर कराया जाएगा उपचुनाव, इन चुनावों में एनडीए को 17 सीटें, जबकि कांग्रेस को पांच, झामुमो को दो, तमिलगा वेत्री कड़गम टीवीके को मिल सकती है एक सीट, राजस्थान की तीन सीटों में भाजपा के दो और कांग्रेस को एक सीट जीतने की है संभावना, राजस्थान विधानसभा में भाजपा के हैं 118 विधायक, जबकि कांग्रेस के पास हैं 67 विधायक, बाकी विधानसभा सीटें हैं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास, कर्नाटक में कांग्रेस को तीन सीटें और भाजपा को एक सीट मिलने का है अनुमान, वहीं आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी जीत सकती है चारों सीटें, जबकि गुजरात में भाजपा के सभी चार सीटें जीतने की है संभावना, झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन जीत सकता है दोनों सीटें, हालांकि यहां भाजपा क्रॉस वोटिंग के सहारे एक सीट जीतने की कर सकती है कोशिश, राज्यसभा में फिलहाल 244 सीटों में से एनडीए के पास हैं 149 सीट, विपक्ष के पास है 78, जबकि क्षेत्रीय दलों के पास है 17 सीटें, चुनाव आयोग ने अलग से महाराष्ट्र और तमिलनाडु की खाली सीटों के लिए भी की है उपचुनाव की घोषणा, महाराष्ट्र में एनसीपी की सुनेत्रा पवार और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के सी. वे शन्मुगम के इस्तीफे के बाद ये सीटें हुई थीं खाली, महाराष्ट्र की सीट पर एनडीए के जीतने की है संभावना, जबकि तमिलनाडु की सीट जा सकती है टीवीके के खाते में
राज्यसभा चुनाव: किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें! समझिए पूरा गणित

Rajyasabha Election I Rajyasabha I Rajyasabha Eelection 2026











