PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत ने NTA अध्यक्ष के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना, कहा- परीक्षा रद्द हो गई और...

22 मई 2026
साझा करें:
गहलोत ने NTA अध्यक्ष के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना, कहा- परीक्षा रद्द हो गई और...

Ashok Gehlot I Paper Leak I NEET I NEET Paper Leak I Dharmendra Pradhan I NTA 

 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर फिर दिया बयान, अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लगाए बेहद गंभीर आरोप, गहलोत ने संसदीय समिति के सामने NTA अध्यक्ष प्रदीप जोशी के उस बयान को 'गैर-जिम्मेदाराना' बताया जिसमें उन्होंने पेपर लीक मानने से इनकार किया है, जबकि NTA खुद इस परीक्षा को रद्द कर चुका है, अशोक गहलोत ने कहा-  NTA के अध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी ने संसदीय समिति के सामने कहा है कि वे नहीं मानते कि NEET का पेपर लीक था, एक तरफ NTA ने पेपर रद्द तक कर दिया है और दूसरी तरफ NTA अध्यक्ष ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, ऐसा लगता है कि राजस्थान सहित देशभर में बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर आने के बाद भी इनकी आंखें नहीं खुल रही हैं, कल जयपुर में पीसीसी द्वारा आयोजित घेराव में हजारों लोग उमड़ आए परंतु भाजपा की सरकार और प्रशासन अभी गहरी नींद में सो रहे हैं, वैसे तो भाजपा सरकारें हर मामले में तुरंत बुलडोजर भेज देती हैं परंतु NEET पेपर लीक में भाजपा नेता पकड़े गए हैं इसलिए आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, यह दिखाता है कि कहीं न कहीं इस पेपर लीक को भाजपा एवं सरकार के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसलिए इसे छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal