Rajasthan: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर साधा निशाना, कल मदन दिलावर ने राहुल गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान, दिलावर ने कहा था कि राहुल गांधी से नीच और निकम्मा आदमी कोई हो ही नहीं सकता, ये देश विरोधियों के सरगना हैं, जिस प्रकार राहुल गांधी ने बात कही यह देश के साथ गद्दारी है, इसलिए ऐसे लोगों को देश की धरती पर रहने का अधिकार नहीं, वही अब दिलावर के बयान पर भड़के टीकाराम जूली, कहा- प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी न केवल अत्यंत अमर्यादित है, बल्कि यह भाजपा की संकीर्ण, नफ़रत भरी और असंस्कारी राजनीति पार्टी का बयान है, जो व्यक्ति स्वयं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रहा हो, वह इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी करके अपनी विफलता, हताशा और मानसिक दिवालियापन को उजागर कर रहा है, यह बयान केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है, मुख्यमंत्री जी, आपके बयानवीर मंत्रियों के बेतुके बयानों से प्रदेश नहीं चलेगा और न ही जनता भ्रमित होगी, पहले आप प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कीजिए, ऐसी बयानबाज़ी से आपकी अक्षमता छिपाई नहीं जा सकती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अपने इस आपत्तिजनक बयान के लिए देश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए
दिलावर ने राहुल गांधी को कहा 'नीच-निकम्मा' तो भड़के टीकाराम जूली, दिया बड़ा बयान

Tikaram jully I Madan Dilawar I Rahul Gandhi I Rajasthan I Bhajanlal Sharma










