PoliTalks News
बायोग्राफी

राजेंद्र गहलोत की जीवनी | Rajendra Gehlot Biography in Hindi

25 मई 2026
साझा करें:
राजेंद्र गहलोत की जीवनी | Rajendra Gehlot Biography in Hindi

Rajendra Gehlot Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजेंद्र गहलोत जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजेंद्र गहलोत की जीवनी (Rajendra Gehlot Biography in Hindi)

Rajendra Gehlot Latest News -  राजेंद्र गहलोत राजस्थान भाजपा के एक वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में, देश की उच्च सदन राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधत्व कर रहे है. नब्बे के दशक के आरंभ में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गहलोत लंबे समय से पार्टी व संघठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे है. राजेंद्र गहलोत राज्य की हॉट सीट कही जाने वाली सरदारपुरा से दो बार विधायक रह चुके है. राज्य की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने का अवसर दिया और मई 2020 में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया. इसी के बाद, जून 2020 में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए. उनका वर्तमान कार्यकाल जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इस लेख में हम आपको  राजेंद्र गहलोत के जीवन परिचय (Rajendra Gehlot Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजेंद्र गहलोत जन्म और परिवार (Rajendra Gehlot Birth & Family)

राजेंद्र गहलोत का जन्म 8 नवंबर 1950 को राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम बालकिशन गहलोत और माता का नाम देवी गहलोत हैं.

राजेंद्र गहलोत का विवाह 18 जून 1979 श्रीमती विमला गहलोत से हुआ. उनके दो संतान है. एक पुत्र और एक पुत्री है.

उनपर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info - 2022)

राजेंद्र गहलोत धर्म से हिन्दू है और जाति से वे गहलोत हैं.

स्थायी पता : 64-बी, अजीत कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर, राजस्थान। 342001 दूरभाष- 0291-2510054

वर्तमान पता : 9, नॉर्थ एवेन्यू डुप्लेक्स, नई दिल्ली 110001, दूरभाष: 011-23094211

राजेंद्र गहलोत की शिक्षा (Rajendra Gehlot Education)

राजेंद्र गहलोत ने 12वीं उत्तीर्ण है. उन्होंने वर्ष 1971 में उच्च माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से बारहवीं की.

राजेंद्र गहलोत राजनीतिक करियर (Rajendra Gehlot Political Career)

राजेंद्र गहलोत के राजनीतिक जीवन की शुरुआत नब्बे के दशक से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ हुई. पहली बार वे वर्ष 1990 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरदारपुरा सीट से जीत दर्ज की. बाद में, इसी सीट से उन्हें दोबारा से वर्ष 1993 में भी जीत हासिल हुई. हालांकि बाद के फिर किसी भी चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई. वर्ष 2008 में कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

राजस्थान की सरदारपुरा विधानसभा सीट राज्य की हॉट सीट मानी जाती है. राज्य की जोधपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की यह सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ माने जाते है. यहाँ से वर्ष 1998 से लगातार अशोक गहलोत चुनाव लड़ते आ रहे है और जीतते भी रहे है. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी अशोक गहलोत इसी सीट से विधायक चुनकर जयपुर विधानसभा पहुंचे है. इसलिए इस सीट पर भाजपा कमजोर स्थिति में रही है. वर्ष 1967 के बाद से लेकर 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी की केवल दो बार जीत हुई है और भाजपा को वे दो जीत दिलवाने वाले राजेंद्र गहलोत ही है. हालांकि 1967 में यहाँ से हुए पहले चुनाव में जनसंघ की जीत अवश्य हुई थी पर बाद में पार्टी यहाँ कई कारणों से कमजोर पड़ गई. उनमें से एक सबसे बड़ा कारण अशोक गहलोत का यहाँ से चुनाव लड़ना है.

राजेंद्र गहलोत जून 2020 को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उन्होंने 19 जून 2020 को शपथ ग्रहण किया. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2020-26 है. उनका यह कार्यकाल इसी जून के अंत में समाप्त हो रहा है. अपने कार्यकाल में वे समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय समिति, अधीनस्थ विधान समिति, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की सलाहकार समिति, ऊर्जा समिति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति, याचिका समिति, सहकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति, श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास समिति और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे, वे अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, जोधपुर, राजस्थान के सदस्य भी रह चुके है.

राजेंद्र गहलोत की संपत्ति (Rajendra Gehlot Property)

2020 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजेंद्र गहलोत की कुल संपत्ति 6.62 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  राजेंद्र गहलोत जीवनी (Rajendra Gehlot Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



PoliTalks News - Authoritative News Portal