PoliTalks News
बायोग्राफी

नीरज डांगी की जीवनी | Neeraj Dangi Biography in Hindi

25 मई 2026
साझा करें:
नीरज डांगी की जीवनी | Neeraj Dangi Biography in Hindi

Neeraj Dangi Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको नीरज डांगी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


Neeraj Dangi Latest News – राजस्थान में अगले महीने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने है, जिनमें दो सीटें भारतीय जनता पार्टी और एक सीट कांग्रेस के खाते में है. भाजपा के राजेंद्र गहलोत व रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के नीरज डांगी का कार्यकाल 19 जून को समाप्त हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा पहले ही कर चुका है. वर्तमान में, राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के गणित को देखें तो भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, तो वही तीसरी सीट पर मुकाबला काटें की हो सकती है. अगर हम बात करें नीरज डांगी की तो डांगी राजस्थान कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता माने जाते है. हालांकि अब तक वे किसी भी विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाएं है, बावजूद इसके वे दो दशकों से राज्य व केंद्र में कई स्तर पर संघठन और प्रशासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे है. कांग्रेस ने उन्हें 2020 में राजस्थान से राज्यसभा भेजा था, जिसके बाद उनका यह कार्यकाल अब इसी जून को समाप्त हो रहा है. अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है या फिर किसी नए उम्मीदवार को मौका देती है. इस लेख में हम आपको राज्यसभा सांसद श्री नीरज डांगी की जीवनी (Neeraj Dangi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नीरज डांगी की जीवनी (Neeraj Dangi Biography in Hindi)

पूरा नाम नीरज डांगी
उम्र 55 साल
जन्म तारीख 25 दिसंबर 1957
जन्म स्थान जयपुर, राजस्थान
शिक्षा बीई सिविल
कॉलेज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरतकल मैंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक
वर्तमान पद राज्यसभा सांसद
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
राजनीतिक दल कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम दिनेश डांगी
माता का नाम ब्रिजू देवी
पत्नी का नाम प्रीति सोनी
बच्चे एक बेटा और एक बेटी
बेटें का नाम युवान डांगी
बेटी का नाम कात्यायनी डांगी
स्थाई पता एफ-263, श्याम नगर विस्तार, जयपुर, राजस्थान
वर्तमान पता 16-ई, फ़िरोज़शाह रोड, नई दिल्ली
फोन नंबर 011- 23321132, 21430155, 9868103339
ईमेल neeraj[dot]dangi[at]sansad[dot]nic[dot]in

नीरज डांगी का जन्म और परिवार (Neeraj Dangi Birth & Family)

नीरज डांगी का जन्म 4 फरवरी 1970 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था. नीरज डांगी के पिता का नाम दिनेश डांगी और उनके माँ का नाम ब्रिजू देवी था.

नीरज डांगी के पिता राजस्थान कांग्रेस से थे और कांग्रेस के टिकट पर वह विधायक भी चुने जा चुके थे. वह राजस्थान के देसूरी विधान सभा से विधायक थे और बाद में वह पूर्व राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री बनाये गए थे.

नीरज डांगी का विवाह प्रीति सोनी से हुआ था. प्रीति सोनी पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर है. उनके दो बच्चे है. एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम युवान डांगी  है और बेटी का नाम कात्यायनी डांगी है.

नीरज डांगी हिन्दू है और जाति से दलित है. उनपर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है.

नीरज डांगी की शिक्षा (Neeraj Dangi Education)

नीरज डांगी ने वर्ष 1993 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरतकल मैंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक से ग्रेजुएट प्रोफेशनल बीई सिविल में (1989-93) इंजीनियरिंग की डिग्री ली.

नीरज डांगी का शुरूआती जीवन (Neeraj Dangi Early Life)

नीरज डांगी का शुरूआती जीवन राजनैतिक परिवेश में बीता हैं. नीरज डांगी के पिता राजस्थान कांग्रेस के विधायक और मंत्री बनाये गए थे इसी कारण नीरज भी युवा काल में ही राजनीति से जुड़ गए थे. नीरज ने शुरूआती समय में छात्र राजनीति की थी और फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे.

नीरज डांगी का राजनीतिक करियर (Neeraj Dangi Political Career)

नीरज डांगी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत तीन दशक से भी पहले कांग्रेस पार्टी के साथ हुई. डांगी 24 फरवरी 2004 से लेकर 13 जनवरी 2009 तक राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. इससे पहले वे फरवरी 2004 से अक्टूबर 2010 तक एआईसीसी सदस्य रहे तो वही 2 फरवरी 2010 को वे भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में अंबेडकर फाउंडेशन की आम सभा के सदस्य नियुक्त किये गए. वही डांगी 30 अक्टूबर 2006 से लेकर अक्टूबर 2010 तक भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की दिल्ली सलाहकार समिति के सदस्य रहे.

नीरज डांगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव भी लड़ा. उन्होंने 2008 में राजस्थान के 13वें और 12वें विधानसभा चुनाव लड़ा पर दोनों बार हार गए. हालांकि हार के बाद भी वे राज्य व केंद्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर पर आसीन रहे. डांगी 3 अक्टूबर 2011 से 27 नवंबर 2014 तक राजस्थान पीसीसी के महासचिव रहे. इसी के बाद, नीरज डांगी जून 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उन्होंने 19 जून 2020 को शपथ ग्रहण किया. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2020-26 है. जो इसी जून के अंत में समाप्त हो रहा है.

अपने कार्यकाल में वे समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास समिति, जयपुर स्थित टेलीफोन सलाहकार समिति, डॉ. बी.आर. अंबेडकर अध्ययन केंद्र, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान की सलाहकार समिति, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाहकार समिति, राज्यसभा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन समिति, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विभाग और मत्स्य पालन मंत्रालय के मत्स्य विभाग की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति, राजस्थान सरकार के राज्यपाल राहत कोष के लिए निधि जुटाने और सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, राजस्थान सरकार की लोक शिकायत निवारण समिति, राजस्थान सरकार के सिरोही जिले की जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम योजना, कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति, राजभाषा समिति, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति, परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, सरकारी आश्वासनों पर समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति और संसद सदस्यों के वेतन, भत्तों संबंधी संयुक्त समिति व उद्योग समिति शामिल है. इसके अलावे, वे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, सिरोही, राजस्थान सरकार के सदस्य (ट्रस्टी) भी है. 

नीरज डांगी की संपत्ति (Neeraj Dangi Net Worth)

राज्यसभा चुनाव में नामांकन भरते समय नीरज डांगी ने अपने शपथ पत्र में जानकारी दी है कि उनके पास कुल संपत्ति 5 करोड़ 23 लाख रूपये हैं जबकि उनपर 10 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की जीवनी (Neeraj Dangi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.