बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर दिया बड़ा बयान, उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए तेज प्रताप यादव ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मीडिया में कही बड़ी बात, अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने अपने सगे रिश्तेदार अखिलेश यादव को सीधे तौर पर नकार दिया, तेज प्रताप ने कहा- देखिए, मैं अखिलेश यादव को तो सपोर्ट नहीं करता हूं, जहां तक बात है कि आप लोगों ने बिहार का चुनाव देखा ही होगा, किस तरीके से हमारी पार्टी ने किया परफॉर्म, हार जीत तो लगी रहती है राजनीति में, या तो हार होती है या फिर जीत, तो इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से दोबारा (तीसरी बार) सरकार यहां (उत्तर प्रदेश) बनाने का काम करेंगे, तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी की भविष्यवाणी कर सबको चौंकाया
तेज प्रताप की 'महा-भविष्यवाणी': अखिलेश यादव रिजेक्ट, योगी आदित्यनाथ की तीसरी बार ताजपोशी तय!

Tej Pratap Yadav I Bihar I Akhilesh Yadav I Yogi Adityanath










