नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, डिजिटल इंडिया और 'हर घर बिजली' के दावों पर सवाल उठाते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, बाड़मेर जिले की रामसर तहसील से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित नीलसर और भीलों की बस्ती की करीब 100 ढाणियों में आज भी बिजली ना होने का कड़ा विरोध जताते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा- आधुनिकता के इस दौर में भी सीमावर्ती ग्रामीण सिर्फ सोलर प्लेट्स के सहारे मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हैं, सांसद बेनीवाल ने कहा- देश में “डिजिटल इंडिया” और “हर घर बिजली” के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में भारत - पाकिस्तान की सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले की रामसर तहसील की हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े करती है, नीलसर और भीलों की बस्ती की करीब 100 ढाणियां आज भी बिजली कनेक्शन से वंचित हैं जबकि ग्रामीणों ने वर्षों पहले बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिये मगर आज तक घरों में रोशनी नहीं पहुंची, हालात ये हैं कि लोग आज भी मोबाइल सोलर प्लेट से चार्ज कर रहे हैं, एक तरफ देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, दूसरी तरफ सीमावर्ती गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रश्न है कि आखिर इन ग्रामीणों का कसूर क्या है ?क्या विद्युत से जुड़ी सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं ? बेनीवाल ने आगे कहा- राजस्थान सरकार से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इन ढाणीयों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाए
दावों में 'हर घर बिजली', हकीकत में 'अंधेरा': सांसद बेनीवाल ने बाड़मेर को लेकर खोली सरकार की पोल

Barmer I Hanuman Beniwal I Rajasthan









