PoliTalks News
बायोग्राफी

रामजी लाल सुमन की जीवनी | Ramji Lal Suman Biography in Hindi

28 मई 2026
साझा करें:
रामजी लाल सुमन की जीवनी | Ramji Lal Suman Biography in Hindi

Ramji Lal Suman Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको रामजी लाल सुमन जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


रामजी लाल सुमन की जीवनी (Ramji Lal Suman Biography in Hindi)

Ramji Lal Suman Latest News - रामजी लाल सुमन उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता है. जनता दल से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले सुमन राज्य के सबसे हॉट सीट कही जाने वाली फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद चुने जा चुके है. दरअसल यह सीट सपा की गढ़ मानी जाती रही है. इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जीत चुके है. इस समय भी यहाँ से उनके चचेरे भाई अक्षय यादव सांसद है. रामजी लाल 2024 में उत्तर प्रदेश से सपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए, और चार बार लोकसभा सांसद बनने के बाद राज्यसभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. वर्तमान में, रामजी लाल यूपी से राज्यसभा सांसद के पद पर आसीन है. इस लेख में हम आपको  रामजी लाल सुमन के जीवन परिचय (Ramji Lal Suman Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रामजी लाल सुमन जन्म और परिवार (Ramji Lal Suman Birth & Family)

रामजी लाल सुमन (Ramji Lal Suman) का जन्म 25 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बहरदोई में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय स्वर्गीय श्री गजधर सिंह और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती गेंदो देवी हैं.

उनका विवाह 21 फरवरी 1966 को स्वर्गीय श्रीमती प्रेमवती सुमन से हुआ था. उन्हें चार संतान है. एक बेटा और तीन बेटियां.

रामजी लाल सुमन हिन्दू है.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 1/1, एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस, हरी पर्वत आगरा- 282002 दूरभाष- 9012319000

ग्राम- बहरदोई, पोस्ट- आरती, तहसील- सादाबाद, जिला-हाथरस उ.प्र

रामजी लाल सुमन की शिक्षा (Ramji Lal Suman Education)

रामजी लाल सुमन ने आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश से बीए और एलएलबी की.

रामजी लाल सुमन राजनीतिक करियर (Ramji Lal Suman Political Career)

रामजी लाल सुमन की राजनीतिक यात्रा 1970 के दशक से आरम्भ हुई. इन वर्षों में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है. लेकिन सुमन का संसदीय सफर वर्ष 1977 में शुरू हुआ. वे पहली बार वर्ष 1977 में छठी लोकसभा के लिए हुए चुनाव में जीत गए. इसके बाद वे नौवीं लोकसभा जो वर्ष 1979 को हुए थे, इसमें भी चुने गए. ये दोनों ही चुनाव उन्होंने तात्कालिक जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के 'फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र' से लड़कर जीता था.  

रामजी लाल सुमन के लिए यूपी का फिरोजाबाद राजनीतिक कर्मभूमि रही है. यूपी के इस लोकसभा सीट में टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज विधानसभा सीट आती है. अगर राजनीतिक दृष्टिकोण की बात करें तो यह सीट आजादी के बाद से यानि 1957 से लेकर अब तक अस्तित्व में बनी है. इस सीट पर परिसीमन का कोई असर नहीं हुआ है. राजनीतिक पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी यहाँ से अब तक कुल चार बार जीत चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी यहाँ से पांच बार. वही कांग्रेस तीन बार तो उससे पहले जनता दल, संयुक्त समाजवादी पार्टी व स्वतंत्र उम्मीदवार यहाँ से जीत चुके है. भाजपा की स्थिति यहाँ विशेष अच्छी नहीं है. वर्तमान में, यहाँ से समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव सांसद है, जो राम गोपाल यादव के बेटे और राज्य के पूर्व मुख्यंमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई है. 2009 में यहाँ से अखिलेश यादव भी चुनाव जीत चुके है.

अपने द्वितीय कार्यकाल में एमपी रहते रामजी लाल सुमन ने 1989 में गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया और वर्ष 1990 में केंद्रीय श्रम एवं कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद वे 1999 से 2004 तक तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए. लेकिन इस बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की. अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 1999 में सरकारी आश्वासनों पर समिति के सदस्य के रूप में और 1999-2000 के बीच ऊर्जा समिति, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति, गृह मामलों की समिति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, व्यापार सलाहकार समिति तथा संसद भवन परिसर में सुरक्षा संबंधी संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2004 से 2009 तक वे चौदहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए. लोकसभा में यह उनकी चौथी बार की जीत थी और इसी दौरान 2004 में उन्होंने अधीनस्थ विधान समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया.

संसदीय राजनीति में एक लंबा अनुभव रखने के बाद, अप्रैल 2024 में वे उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 से लेकर 2 अप्रैल, 2030 है. वर्तमान में, वह देश की उच्च सदन राज्यसभा के सांसद है.  

रामजी लाल सुमन समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति, शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति और व्यापार सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे हाल ही में फरवरी 2026 से भारत-मोरक्को संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी बनाये गए हैं.

रामजी लाल सुमन की संपत्ति (Ramji Lal Suman Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रामजी लाल सुमन की कुल संपत्ति 2 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.

इस लेख में हमने आपको  रामजी लाल सुमन जीवनी (Ramji Lal Suman Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



PoliTalks News - Authoritative News Portal