प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में मंत्री गौतम दक के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा, चित्तौड़गढ़ के डूंगला थानाधिकारी शैतान सिंह ने दी शिकायत, मंत्री गौतम दक पर लगाया आरोप, शिकायत में कहा- मैं और मेरे दो कांस्टेबल कर रहे थे ईमानदारी, निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पूरा, इसी दौरान गौतम दक ने ट्रांसफर कराने की दी धमकी, गाली गलौज और भला-बुरा कहने से मैं और मेरा स्टाफ है अवसाद में, हालांकि, मंत्री गौतम दक ने इन आरोपों का किया है खंडन, उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उस ऑडियो रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और उन्होंने AI द्वारा ऑडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, बता दें सोशल मीडिया पर मंत्री दक का ऑडियो तेजी से हो रहा है वायरल, वायरल ऑडियो में मंत्री गौतम दक दे रहे है गालियां, हालांकि पॉलिटॉक्स न्यूज इस वायरल वीडियो की नहीं करता पुष्टि
मंत्री गौतम दक के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए किन धाराओं में हुई FIR

Gautam Dak I Rajasthan











