PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या यही BJP के संस्कार हैं?'- मंत्री गौतम दक के गालीकांड पर भड़के हनुमान बेनीवाल, कही ये बड़ी बात

28 मई 2026
साझा करें:
'क्या यही BJP के संस्कार हैं?'- मंत्री गौतम दक के गालीकांड पर भड़के हनुमान बेनीवाल, कही ये बड़ी बात

Hanuman Beniwal I RLP I Gautam Dak I Rajasthan I 

Hanuman Beniwal Big statement:  नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, भजनलाल सरकार में मंत्री गौतम दक के गाली वाले वायरल ऑडियो पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी प्रतिक्रिया, सांसद बेनीवाल ने इस मामले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान में भजनलाल सरकार के सहकारिता मंत्री के वायरल ऑडियो में मंत्री गौतम कुमार दक ने जिस तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, आज सोशल मीडिया पर आम जन और मीडिया ने सार्वजनिक गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए वायरल ऑडियो के आपत्तिजनक हिस्से को संपादित (कट) कर साझा किया गया है मगर प्रत्येक व्यक्ति के मन में BJP के नेतृत्व से एक ही प्रश्न है कि क्या यही भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं ? बता दें मंत्री गौतम दक का करीब 3 मिनट का एक कथित ऑडियो तेजी से हो रहा वायरल,  जिसमें डूंगला थाने के पुलिसकर्मियों को बेहद अमर्यादित भाषा में धमकाने और करीब 17 बार गालियां देने का है आरोप,दावा है कि मंत्री अपने कार्यकर्ता के घर पुलिस पहुंचने से थे नाराज  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal