PoliTalks News
बायोग्राफी

राम गोपाल यादव की जीवनी | Ram Gopal Yadav Biography in Hindi

27 मई 2026
साझा करें:
राम गोपाल यादव की जीवनी | Ram Gopal Yadav Biography in Hindi

Ram Gopal Yadav Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राम गोपाल यादव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राम गोपाल यादव की जीवनी (Ram Gopal Yadav Biography in Hindi)

Ram Gopal Yadav Latest News -  राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर नेता है. समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले यादव राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से आते है. वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई है. वर्तमान सपा प्रमुख व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके भतीजे है. राम गोपाल यादव समाजवादी पार्टी के महासचिव भी रह चुके है. हालांकि 30 दिसंबर 2016 को समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने एक आपसी विवाद के बाद रामगोपाल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था लेकिन अगले ही दिन पार्टी ने संवैधानिक आधार पर निष्कासन रद्द कर दिया. राम गोपाल यादव एक बार लोकसभा सदस्य और पांच बार राज्यसभा सदस्य रह चुके है. वर्तमान में, राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका पांचवा कार्यकाल है, जो इसी वर्ष के नवंबर को समाप्त हो रहा है. इस लेख में हम आपको  राम गोपाल यादव के जीवन परिचय (Ram Gopal Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राम गोपाल यादव जन्म और परिवार (Ram Gopal Yadav Birth & Family)

राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) का जन्म 29 जून 1946 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री बच्ची लाल (Late Shri Bachchi Lal) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती फूलवती (Late Shrimati Phoolwati) हैं. 

उनका विवाह 4 मई 1962 स्वर्गीय श्रीमती फूलन देवी (Late Shrimati Phoolan Devi) से हुआ था. फूलन देवी की अगस्त 2010 में मृत्यु हो गई. उन्हें तीन संतान है. दो पुत्र और एक पुत्री. उनके बच्चो के नाम असित यादव उर्फ़ बिल्लू यादव और अक्षय यादव है. उनके बेटे असित यादव (बिल्लू यादव), की वर्ष 1999 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. बाद में, बिल्लू की पत्नी अभिलाषा यादव ने 2004 में अनुराग यादव (धर्मेंद्र यादव के भाई) से शादी कर ली.

राम गोपाल यादव की एक बहन गीता देवी थी, जिनकी अगस्त 2021 में मृत्यु हो गई.

रामगोपाल यादव के चचेरे भाई भी है, जिनके नाम रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, अभय राम यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं जबकि कमला देवी यादव उनकी चचेरी बहन हैं. उनके चचेरे भाई मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी और वे यूपी में मुख्यमंत्री रह चुके थे. अखिलेश यादव रामगोपाल यादव के भतीजे है, जो वर्तमान में सपा प्रमुख है और वे भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रह चुके है.

धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, अरविंद प्रताप उनके भतीजे है. जबकि तेज प्रताप सिंह यादव उनके पोते है.

राम गोपाल यादव हिन्दू है और जाति से यादव है.

उनपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है. (स्रोत: myneta.info - 2020)

स्थायी पता : विला. एवं पोस्ट - सैफई, जिला-इटावा, उत्तर प्रदेश। 206301 दूरभाष- {05688} 276666, 263986, मोबाइल: 9013181394

वर्तमान पता : बांग्ला संख्या 8-ए, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली - 110003 दूरभाष : 24643393, 24643394, मोबाइल: 8448010890

राम गोपाल यादव की शिक्षा (Ram Gopal Yadav Education)

राम गोपाल यादव ने एम.एससी. (भौतिकी), एम.ए. (राजनीति विज्ञान), पीएच.डी. आगरा विश्वविद्यालय, आगरा और कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर (उत्तर प्रदेश) से की

राम गोपाल यादव राजनीतिक करियर (Ram Gopal Yadav Political Career)

राम गोपाल यादव की राजनीतिक यात्रा 1980 के दशक से आरम्भ हुई. इन वर्षों में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है. वर्ष 1988 में बसरेहर, इटावा के ब्लॉक प्रमुख रहे. जबकि 1989 से लेकर 1992 तक इटावा के जिला परिषद के अध्यक्ष रहे.  पहली बार यादव जुलाई 1992 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद पुनः जुलाई 1998 में वे दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए.

वर्ष 2004 में यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के संभल से चौदहवीं लोकसभा के लिए चुने गए. लेकिन 2008 में वे तीसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा से लिए फिर से चुने गए. सितंबर 2013 में वे राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता बनाये गए. नवंबर 2014 में वे चौथे और नवंबर 2020 में वे पांचवें कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्तमान में, उनका यह पांचवा कार्यकाल है, जिसकी अवधि इसी वर्ष यानि नवंबर 2026 को समाप्त हो रही है. 

पांचो कार्यकालों में राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक राम गोपाल यादव समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन समिति, सरकारी आश्वासनों पर समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, ट्रेड मार्क्स बिल पर चयन समिति, महिला आरक्षण विधेयक पर संयुक्त समिति, पेट्रोलियम और रसायन समिति, नीतिशास्त्र समिति, याचिका समिति, लोक लेखा समिति, मानव संसाधन विकास समिति, राजभाषा समिति, गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति, संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों संबंधी संयुक्त समिति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन समिति (दूसरी बार), सरकारी आश्वासनों पर समिति, ग्रामीण विकास समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति, व्यापार सलाहकार समिति, सदस्य, लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक, 2011 पर राज्य सभा की चयन समिति, राज्यसभा की बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2008 पर गठित चयन समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, मि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2015 पर संयुक्त समिति, गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति, राजभाषा समिति, राज्यसभा की संविधान (एक सौ तेईसवां संशोधन) विधेयक, 2017 पर गठित चयन समिति, नीतिशास्त्र समिति, राज्यसभा टेलीविजन की सामग्री सलाहकार समिति, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 पर संयुक्त समिति, जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 पर संयुक्त समिति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति, नियम समिति और सदस्य, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 पर संयुक्त समिति शामिल है.

इसके अलावे वे भारत-मिस्र संसदीय मैत्री समूह, कृषि समिति, नीतिशास्त्र समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष भी रहे है. जुलाई 2016 से जुलाई 2019 के बीच वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्य भी थे. जबकि जुलाई 2012 से लेकर नवंबर 2014 तक वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्य थे. दिसंबर 2022 और पुनः जुलाई 2025 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल के लिए मनोनीत हो चुके है. दिसंबर 2024 में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्य भी चुने गए है. यादव मार्च 2015 से लेकर मई 2019 तक अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस), नई दिल्ली के सदस्य भी रहे है.

राम गोपाल यादव की संपत्ति (Ram Gopal Yadav Property)

2020 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राम गोपाल यादव की कुल संपत्ति 14.19 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 89 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  राम गोपाल यादव जीवनी (Ram Gopal Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal