वीरेंद्र सिंह की जीवनी (Virendra Singh Biography in Hindi)
Virendra Singh Latest News - वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के अनुभवी नेता हैं. नब्बे के दशक के आरम्भ में कांग्रेस से अपनी राजनीति की गाड़ी आगे बढ़ाने वाले सिंह वाराणसी जिले की चिरईगांव निर्वाचन सीट से दो बार विधायक चुने गए थे. सपा में जाने से पहले वे कुछ वर्षो तक बसपा में भी रहे और इससे पहले वे स्वयं के द्वारा बनायीं गई लोकतान्त्रिक कांग्रेस पार्टी में भी रहे. उन दिनों उन्होंने राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार को समर्थन भी दिया था और कल्याण सिंह सरकार में मंत्री भी बने, अब वे 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की महत्वपूर्ण चंदौली सीट से समजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर सांसद बने हैं. इस लेख में हम आपको वीरेंद्र सिंह के जीवन परिचय (Virendra Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
वीरेंद्र सिंह जन्म और परिवार (Virendra Singh Birth & Family)
वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) का जन्म 31 जुलाई 1958 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री जगदीश नारायण सिंह (Shri Jagdish Narayan Singh) और माता का नाम श्रीमती दुर्गावती सिंह (Smt Durgawati Singh) हैं.
उनका विवाह 29 अप्रैल 1979 को कंचन सिंह (Kanchan Singh) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का जरिया 'सिंह पेंट्स हार्डवेयर व्यवसाय', इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स और अन्य स्त्रोत हैं.
वीरेंद्र सिंह हिन्दू है, जबकि जाति से राजपूत हैं.
उनपर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : एस-2/1-57. टैगोर टाउन, अर्दली बाजार वाराणसी उत्तर प्रदेश 221002
Mob. 9415228161, 7310111173
वीरेंद्र सिंह की शिक्षा (Virendra Singh Education)
वीरेंद्र सिंह ने वर्ष 1980 में उदय प्रताप कॉलेज गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.एससी. किया.
वीरेंद्र सिंह राजनीतिक करियर (Virendra Singh Political Career)
वीरेंद्र सिंह पूर्वांचल के नेता हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चंदौली लोकसभा सीट से पहली बार जीत हासिल हुई हैं. वीरेंद्र सिंह की राजनीतिक यात्रा तीन दशक से भी पहले कांग्रेस के साथ शुरू हुई. पहली बार वर्ष 1993 में उन्होंने चिरईगांव से चुनाव लड़ा और हार गए. लेकिन इसी सीट से उन्हें 1996 में जीत हासिल हुई और पहली बार विधायक बने. लेकिन एक वर्ष बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी और लोकतान्त्रिक कांग्रेस पार्टी बनाई. अलग पार्टी बनाकर उन्होंने राज्य की भाजपा की कल्याण सिंह सरकार को भीतर से समर्थन दिया और राज्य में मंत्री बने.
उसी के बाद वे वर्ष 2003 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में चले गए और चिरईगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई और दोबारा यहाँ से विधायक बने. लेकिन वे ज्यादा समय तक बसपा में नहीं रह पाएं और और अंत में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. वे राज्य की तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार में मंत्री भी बने. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ा पर दोनों ही बार पराजित हुए. फिर 2017 का चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा पर फिर भी जीत नहीं मिली. इसी हार के बाद वे 2018 में फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.
सपा में शामिल होने के बाद वीरेंद्र सिंह को 2024 के आम चुनाव में 'चंदौली लोकसभा सीट' के लिए सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और लोकसभा के पहले ही चुनाव में वे जीत गए. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र सिंह को कुल 4,74,476 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद महेंद्र नाथ पांडे को 4,52,911 मत हासिल हुए. वही बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्य 1,59,903 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में वीरेंद्र सिंह को 21,565 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. उनकी यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योकि महेंद्र नाथ पांडे भाजपा के टिकट पर 2014 और 2019 के चुनाव में लगातार जीत चुके थे. इतना ही नहीं वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भारी उद्योग मंत्री भी रह चुके थे. लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें वीरेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा. वर्तमान में, वीरेंद्र सिंह चंदौली लोकसभा सीट से सपा (SP) के सांसद हैं.
वीरेंद्र सिंह की संपत्ति (Virendra Singh Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार वीरेंद्र सिंह की कुल संपत्ति 18.80 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 69 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको वीरेंद्र सिंह जीवनी (Virendra Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











