PoliTalks News
बायोग्राफी

दारोगा सरोज की जीवनी | Daroga Saroj Biography in Hindi

20 जुलाई 2026
साझा करें:
दारोगा सरोज की जीवनी | Daroga Saroj Biography in Hindi

Daroga Saroj Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको दारोगा सरोज जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


दारोगा सरोज की जीवनी (Daroga Saroj Biography in Hindi)

Daroga Saroj Latest News - दारोगा सरोज उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद है. जून 2024 में हुए देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को एक कड़े मुकाबले में पराजित करके लालगंज से जीत हासिल की है. सरोज इससे पूर्व भी लालगंज लोकसभा सीट से दो बार सपा के सांसद चुने जा चुके है. पहली बार वर्ष 1998 में तो, वही दूसरी बार वर्ष 2004 में उन्होंने जीत हासिल की थी. वर्तमान में, एक बार फिर से वे राज्य के लालगंज लोकसभा सीट से सांसद है. इस लेख में हम आपको दारोगा सरोज के जीवन परिचय (Daroga Saroj Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दारोगा सरोज जन्म और परिवार (Daroga Saroj Birth & Family)

दारोगा प्रसाद सरोज (Daroga Prasad Saroj) का जन्म 1 जनवरी 1953 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के मोहनपुर पटवन में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय टाइलसर (Late Tilesar) और माता का नाम स्वर्गीय रूपाऊ देवी (Late Rupaau Devi) हैं.

उनका विवाह 1 जनवरी 1970 को पत्ती देवी (Patti Devi) से हुआ था. उन्हें छह संतान है. उन्हें तीन बेटे और तीन बेटियां है.

चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी एक गृहिणी होने के साथ ही सामाजिक सेवा के कार्यो में भी लगी है.

दारोगा सरोज हिन्दू है, जबकि जाति से अनुसूचित जाति (SC) हैं.

उनपर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : ग्राम मोहनपुर पटवन, पोस्ट माधोपुर धरांग, लालगंज, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश - 276202

Phone: (05463) 265448,

Mob. 9260997172, 9415717273

दारोगा सरोज की शिक्षा (Daroga Saroj Education)

दारोगा प्रसाद सरोज ने वर्ष 1975 में टी.डी. कॉलेज, जौनपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से 1975 में स्नातक (बीए) किया है.

दारोगा सरोज राजनीतिक करियर (Daroga Saroj Political Career)

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (SP) के नेता दारोगा सरोज की गिनती एक वरिष्ठ चेहरे के तौर पर होती है. पहली बार वे वर्ष 1998 में हुए 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. समाजवादी पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लालगंज लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. एक संसद सदस्य के तौर पर 12वीं लोकसभा में उनकी पहली जीत थी. हालांकि वर्ष 1999 में इसी सीट से बसपा के बली राम को जीत हासिल हुई. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति व उपभोक्ता मामलों के विभाग पर इसकी उप-समिति सहित, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, संसद सदस्यों की स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति के (1998-99) सदस्य बनाये गए.

इसके बाद वे 2004 में हुए 14वीं लोकसभा के लिए लालगंज लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर दोबारा निर्वाचित हुए. चूँकि उनका पहला कार्यकाल एक वर्ष था, पर उनका यह दूसरा कार्यकाल पुरे पांच वर्ष का रहा. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में दारोगा सरोज को पुनः 'लालगंज लोकसभा सीट (सुरक्षित)' के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को 115023 मतों के अंतर से पराजित किया. जून 2024 में संपन्न हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में दारोगा सरोज को कुल 4,39,959 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवारनीलम सोनकर को 3,24,936 मत हासिल हुए तो वही बसपा की प्रो. इंदु चौधरी 2,10,053 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. भाजपा की नीलम सोनकर 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से भाजपा की सांसद चुनी गई थी, हालांकि 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार संगीता आज़ाद से उनकी डेढ़ लाख से भी अधिक मतों के अंतर से हार हो गई थी. वही दारोगा सरोज वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लालगंज (सुरक्षित) सीट से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं.

दारोगा सरोज की संपत्ति (Daroga Saroj Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दारोगा सरोज की कुल संपत्ति 5.38 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको दारोगा सरोज जीवनी (Daroga Saroj Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal