PoliTalks News
बायोग्राफी

राकेश राठौड़ की जीवनी | Rakesh Rathore Biography in Hindi

19 जुलाई 2026
साझा करें:
राकेश राठौड़ की जीवनी | Rakesh Rathore Biography in Hindi

Rakesh Rathore Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राकेश राठौड़ जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राकेश राठौड़ की जीवनी (Rakesh Rathore Biography in Hindi)

Rakesh Rathore Latest News - राकेश राठौड़ उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सासंद है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य के अवध क्षेत्र की  महत्वपूर्ण सीतापुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है. जून 2024 में संपन्न हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा (इंडी) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में जीतकर वे पहली बार एमपी बने है. इस चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा को पराजित करके यह जीत दर्ज की है. इस लेख में हम आपको राकेश राठौड़ के जीवन परिचय (Rakesh Rathore Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राकेश राठौड़ जन्म और परिवार (Rakesh Rathore Birth & Family)

राकेश राठौड़ (Rakesh Rathore) का जन्म 4 दिसंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सुंदर लाल राठौर (Sunder Lal Rathor) और माता का नाम कुंती देवी (Kunti Devi) हैं.

राकेश राठौड़ का विवाह 23 फरवरी 1992 को नील कमल राठौर (Neel Kamal Rathore) से हुआ था. उनके दो बच्चे है. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है. चुनाव में जमा किये गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी बुटीक का व्यवसाय करती हैं.

राकेश राठौड़ हिन्दू है और जाति से तेली (OBC) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info – 2024)

स्थायी पता : 31/ए, लोहार बाग़ सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश 261001

Mob. 9415084939, 9569140472

राकेश राठौड़ की शिक्षा (Rakesh Rathore Education)

राकेश राठौड़ ने वर्ष 2022 में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातक (बीए) किया.

राकेश राठौड़ राजनीतिक करियर (Rakesh Rathore Political Career)

सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौड़ विवादों से घिरे रहें है. उनपर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने जैसे संगीन आरोप भी लग चुके है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. पेशे से कपड़ो के व्यापारी रहें राठौर वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे. हालांकि भाजपा के विधायक रहते बाद के वर्षो में पार्टी के प्रति उनके कई विरोधाभास बयान भी चर्चा का बिषय बना था. मई 2021 में उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हो गए, जिनमें वे सरकार की, विशेष रूप से कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना कर रहे थे और पार्टी के भीतर जातिवादी सोच की शिकायत भी कर रहे थे. अपने ऑडियो के लीक होने के बाद, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर बताया कि उन्होंने सरकार के सामने कई मुद्दे उठाने की कोशिश की थी. उन्होंने अपने शहर सीतापुर में बने एक ट्रॉमा सेंटर का मामला भी उठाया, जो कभी बना ही नहीं, बावजूद इसके उसका अस्तित्व कागजों पर बना रहा, फिर भी सरकार उनके जैसे आम विधायकों की बात नहीं सुनती. इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी व सरकार पर अपने ऊपर राजद्रोह जैसे संगीन आरोप से धमकाने का भी आरोप लगाया. इसी के बाद वे 2022 में, कांग्रेस में शामिल हो गए.

राकेश राठौड़ के पार्टी छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से राकेश राठौड़ के नाम का एक कार मैकेनिक को उम्मीदवार बनाया, जिसे भाजपा की जीत के बाद राज्य मंत्री बनाया गया. हालांकि स्वयं राकेश राठौड़ ने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा. वर्ष 2022 में सीतापुर से कांग्रेस ने शमीना शफीक को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो पांचवे स्थान पर रही. इसके बाद वर्ष 2024 में हुए देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में राकेश राठौड़ को कांग्रेस ने सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया गया. चूँकि 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था, इसलिए उन्हें चुनाव में आसान जीत हासिल हो गई. उन्होने तीन बार के सांसद रहें राजेश वर्मा को 89,641 मतों के अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में राकेश राठौड़ को कुल 5,31,138 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा को 4,41,497 मत हासिल हुए. वर्तमान में, राकेश राठौड़ उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं.

राकेश राठौड़ की संपत्ति (Rakesh Rathore Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राकेश राठौड़ की कुल संपत्ति 2.21 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 82.88 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको राकेश राठौड़ जीवनी (Rakesh Rathore Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal