PoliTalks News
बायोग्राफी

मुकेश राजपूत की जीवनी | Mukesh Rajput Biography in Hindi

16 जुलाई 2026
साझा करें:
मुकेश राजपूत की जीवनी | Mukesh Rajput Biography in Hindi

Mukesh Rajput Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मुकेश राजपूत जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


मुकेश राजपूत की जीवनी (Mukesh Rajput Biography in Hindi)

Mukesh Rajput Latest News - भाजपा सांसद मुकेश राजपूत उत्तर प्रदेश की राजनीति में विशेष पैठ रखने वाले नेता माने जाते है. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से वे लगातार 2014 से ही जीतते आ रहे है. वे 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जहाँ समूचे उत्तर प्रदेश में भाजपा को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा और कई दिग्गजों को भी हार का मुँह देखना पड़ा, तो वही मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सीट पर अपनी मजबूत पकड़ के दम पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को 2,678 मतों के बेहद करीबी और रोमाचंक अंतर से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई. इस लेख में हम आपको मुकेश राजपूत के जीवन परिचय (Mukesh Rajput Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मुकेश राजपूत जन्म और परिवार (Mukesh Rajput Birth & Family)

मुकेश लोधी राजपूत (Mukesh Lodhi Rajput) का जन्म 8 अगस्त 1968 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री लज्जराम (Late Shri Lajjaram) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंदवती (Late Smt. Chandawati) हैं.

उनका विवाह 10 जून 1980 सौभाग्यवती (Saubhagwati) से हुआ था. उन्हें चार संतान है. उन्हें तीन बेटे और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कृषि कार्यो में लगी है.

मुकेश राजपूत हिन्दू है. जबकि जाति से वे लोधी राजपूत (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: आईटीआई चौराहा, रेतगंज थड़ी सड़क, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश - 209625

फोन: (05692) 224455,  (011) 2311916

Mob. 08004935188, 9013869443, 9971563510

मुकेश राजपूत की शिक्षा (Mukesh Rajput Education)

मुकेश राजपूत ने वर्ष 1990 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के आरपी डिग्री कॉलेज, कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश से विज्ञान में स्नातक (बीएससी) किया.

मुकेश राजपूत राजनीतिक करियर (Mukesh Rajput Political Career)

लोकसभा में तीन बार चुनकर जाने वाले भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद सहित आस-पास के क्षेत्रो में जमीनी नेता के तौर पर रही है. मुकेश राजपूत की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत नब्बे के दशक के आसपास हुई. इसी के बाद वे वर्ष 2000 में फर्रुखाबाद जिला पंचायत के अध्यक्ष चुने गए, जिस पद पर वे वर्ष 2005 तक आसीन रहे. पहली बार वे मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. भाजपा ने उन्हें फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में उन्हें सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव से 1,50,502 के भारी बढ़त से जीत हासिल हुई. यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि इसी सीट से 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद सांसद हुआ करते थे, पर 2014 में वे 95,543 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे, जबकि चुनाव में मुकेश राजपूत को 4,06,195 वोट हासिल हुए तो, वही सपा के रामेश्वर सिंह यादव को 2,55,693 वोट हासिल हुए.

इसके बाद तो वे लगातार 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से भाजपा के टिकट पर जीतते आ रहे है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनोज अग्रवाल को 2,21,702 मतों के भारी अंतर से पराजित करके यह जीत हासिल की. विजय का यह अंतर पहले से भी अधिक रहा. इस चुनाव में मुकेश राजपूत को जहाँ 5,69,880 वोट हासिल हुए तो वही बसपा के मनोज अग्रवाल को 3,48,178 मत हासिल हुए, जबकि 55,258 मत के साथ कांग्रेस के सलमान खुर्शीद तीसरे स्थान पर रहे. चूँकि 2019 का लोकसभा चुनाव सपा-बसपा ने मिलकर लड़ा था और इस सीट के बसपा के खाते में जाने के कारण सपा ने यहाँ से अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे.

मई 2024 में हुए 18वीं लोकसभा के चुनाव में भी मुकेश राजपूत तीसरी बार फर्रुखाबाद से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने में सफल रहे. हालांकि इस बार के चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी से बहुत काटें की टक्कर हुई. इसका मुख्य कारण था कि इस बार सपा ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इसलिए मतों के विभाजन पहले की तरह नहीं हो पाएं. इसके बाद भी वे 2,678 वोटों के बहुत ही मामूली अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे और तीसरी बार लोकसभा सांसद बने. इस बार उन्हें कुल 4,87,963 वोट हासिल हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नवल किशोर शाक्य को 4,85,285 मत हासिल हुए. तो वही 45,390 मत के साथ बसपा के क्रांति पांडे तीसरे स्थान पर रहे. चूँकि इस बार कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा थी और यह सीट सपा के खाते में गई थी, इसलिए कांग्रेस ने यहाँ से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे. वर्तमान में, मुकेश राजपूत उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.

मुकेश राजपूत की संपत्ति (Mukesh Rajput Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मुकेश राजपूत की कुल संपत्ति 9.36 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको मुकेश राजपूत जीवनी (Mukesh Rajput Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal