PoliTalks News
बायोग्राफी

सी आर चौधरी की जीवनी | C. R. Chaudhary Biography in Hindi

26 अगस्त 2026
साझा करें:
सी आर चौधरी की जीवनी | C. R. Chaudhary Biography in Hindi

C. R. Chaudhary Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सी आर चौधरी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सी आर चौधरी की जीवनी (C. R. Chaudhary Biography in Hindi)

C. R. Chaudhary Latest News  - सी आर चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन और फिर सक्रिय राजनीति तक की यात्रा की. राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरपीएससी) और भारतीय प्रशासनिक सेवा  (आईएएस) में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2014 में राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे. 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे चौधरी को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी मिली. उन्हें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वाणिज्य एवं उद्योग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में राज्य मंत्री बनाया गया था. इस लेख में हम आपको सी आर चौधरी के जीवन परिचय (C. R. Chaudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सी आर चौधरी जन्म और परिवार (C. R. Chaudhary Birth & Family)

सी आर चौधरी (C. R. Chaudhary) का जन्म 1 मार्च 1948 को राजस्थान के नागौर जिले के धंधलस (Dhandhalas) में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री आर. एल. चौधरी ( Late Shri. R.L Chaudhary) और माता का नाम श्रीमती गावरी देवी (Smt. Gavri Devi) हैं.

उनका विवाह 1 मई 1958 को माला चौधरी (Smt. Mala Chaudhary) से हुआ था, जिनकी मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई.

सी आर चौधरी हिन्दू है, जबकि जाति से वे मारवाड़ी हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2014)

सी आर चौधरी की शिक्षा (C. R. Chaudhary Education)

सी आर चौधरी ने वर्ष 1970 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से भूगोल से (कला) स्नातकोत्तर (एमए) किया.

सी आर चौधरी का आरंभिक जीवन (C. R. Chaudhary Early Life)

सी आर चौधरी ने शिक्षा पूरी करने के बाद, वर्ष 1971 में कॉलेज लेक्चरर के रूप में अपना शुरूआती करियर आरम्भ किया. उन्होंने 1971 से लेकर 1977 तक सिरोही, दौसा और अजमेर के विभिन्न सरकारी कालेजों में लेक्चरर के रूप में काम किया. इसी के बाद 1978 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में उनका चयन हो गया. राजस्थान में अधिकारी बनने के बाद उन्होंने प्रोफ़ेसर के पद से त्यागपत्र दे दिया. राजस्थान सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न स्थानों पर एसडीएम, अतिरिक्त कलेक्टर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया. बाद में, उन्होंने 1996-1997 तक राजस्थान सरकार में लॉटरी विभाग के प्रमुख और निदेशक के रूप में कार्य किया. फिर वर्ष 2000 से लेकर 2011 तक उन्होंने राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम में विभाग के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक के रूप में, तो वही वर्ष 2001 से 2002 तक उन्होंने कृषि विपणन में विभाग के प्रमुख और निदेशक के रूप में कार्य किया. इसके बाद उनकी पदोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में हो गई. इसके बाद उन्हें 2002 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. इस पद पर वे वर्ष 2006 तक अपनी सेवा दी. वही वर्ष 2006 में उन्हें आरपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया, जिस पद पर उन्होंने 2010 तक अपनी सेवा दी.

सी आर चौधरी राजनीतिक करियर (C. R. Chaudhary Political Career)

सी आर चौधरी की सक्रिय राजनीतिक यात्रा वर्ष 2014 से आरम्भ हुई. इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नागौर लोकसभा क्षेत्र (Nagaur Lok Sabha constituency) से अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें उनकी 75,218 मतों के अंतर  से जीत हुई. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सी आर चौधरी को 4,14,791 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को 3,39,573 मत हासिल हुए. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे अधीनस्थ विधान समिति, मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति सहित परामर्श समिति के सदस्य बनाए गए. पहली बार संसद सदस्य बनने के बाद संसद में उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड 97% रहा. 

सी आर चौधरी की संपत्ति (C. R. Chaudhary Property)

2014 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सी आर चौधरी की कुल संपत्ति 1.79 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको सी आर चौधरी जीवनी (C. R. Chaudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal