राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस अस्पताल में हुए भर्ती, किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में कराया गया भर्ती, मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को अस्पताल के मेडिकल ICU में बेड नंबर-2 पर किया गया भर्ती, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका चल रहा इलाज, फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार बनाए हुए है नजर, बता दें देश के कई हिस्सों में इन दिनों स्वाइन फ्लू के मामले आ रहे सामने, अस्पतालों में वायरल संक्रमण से जुड़े मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है
किरोड़ी लाल मीणा की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू रिपोर्ट आई पॉजिटिव, SMS अस्पताल में किया गया भर्ती

Kirodi lal meena I Rajasthan I Breaking I Breaking News










