PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

डिंपल यादव का बड़ा चुनावी ऐलान, सपा सरकार बनी तो महिलाओं के लिए शुरू होगी 40 हजार रुपये की ये योजना

26 अगस्त 2026
साझा करें:
डिंपल यादव का बड़ा चुनावी ऐलान, सपा सरकार बनी तो महिलाओं के लिए शुरू होगी 40 हजार रुपये की ये योजना

Dimple Yadav Big Announcement: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये, जानें योजना

उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर,  2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, सपा सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की, उन्होंने सपा की ओर से स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने का किया ऐलान,  जिसकी शुरुआत 40 हजार रुपये से होगी, सांसद ने जानकारी देते हुए कहा- हर साल कि इसमें बढ़ोतरी की जाएगी, लखनऊ में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा- सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाओं की शक्ति का नहीं होगा विकास, बल्कि उन्हें असल प्रतिनिधित्व देने से ही यह संभव होगा, हमारा संकल्प है कि आबादी का आधा हिस्सा होने वाली हर महिला की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित की जाए, सांसद डिंपल यादव ने आगे कहा- जहां सशक्तिकरण का मतलब समानता सुनिश्चित करके महिलाओं को सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, वहीं आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें करना, 'महिला' (woman) शब्द का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया है क्योंकि लड़की, युवती या लेडी जैसे शब्द किसी खास उम्र के समूह की ओर इशारा करते हैं, जबकि 'महिला' शब्द एक जेंडर को दिखाता है और इसलिए यह हर उम्र की महिलाओं पर हो सकता है लागू 


Dimple Yadav, Dimple Yadav Big Announcement, Dimple Yadav Women Scheme, Dimple Yadav News, Samajwadi Party, SP Government, UP Politics, Uttar Pradesh Politics, Women Scheme UP, Stree Samman Samriddhi Yojana, 40000 Rupees Scheme,

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal