Himanta Biswa Sarma big statement: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए बयान पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बोला तीखा हमला, पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने महिलाओं के अधिकार, पितृसत्ता और मनुस्मृति वाली सोच का जिक्र करते हुए दिया था बयान, कांग्रेस नेता ने कहा था कि महिलाओं को किसी के पिता, पति या बेटे की पहचान से नहीं, बल्कि स्वतंत्र व्यक्ति के तौर पर देखा जाना चाहिए, वही अब राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें ‘पागल’ तक करार दिया, कहा- राहुल गांधी एक पागल है, पागल था और पागल ही रहेगा, राहुल गांधी को लेकर क्या बात करें? वह बार-बार चुनाव हारते हैं, फिर थोड़ा दिन हल्ला करते हैं, मीडिया उन्हें करता है प्रमोट, फिर एक चुनाव हार जाते हैं, फिर विदेश चले जाते हैं, पागल के बारे में क्या चर्चा करें, वही सीएम सरमा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा- अगर वे सच में जेंडर इक्वालिटी (स्त्री-पुरुष समानता) में विश्वास करते हैं, तो उन्हें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का बिना किसी शर्त के समर्थन करना चाहिए
'राहुल गांधी पागल है, पागल था, वो पागल ही रहेगा और...'- CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

राहुल गांधी के मनुस्मृति बयान पर भड़के हिमंत सरमा, बोले- ‘पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा’










