PoliTalks News
बायोग्राफी

देवेश शाक्य की जीवनी | Devesh Shakya Biography in Hindi

17 जुलाई 2026
साझा करें:
देवेश शाक्य की जीवनी | Devesh Shakya Biography in Hindi

Devesh Shakya Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको देवेश शाक्य जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


देवेश शाक्य की जीवनी (Devesh Shakya Biography in Hindi)

Devesh Shakya Latest News - समाजवादी पार्टी सांसद देवेश शाक्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया चेहरा हैं. वह वर्तमान में ब्रज भूमि की राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण एटा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे है. लोकसभा सदस्य के तौर पर उनकी यह पहली जीत है. देवेश ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और उन्हें पहली बार में ही सफलता मिल गई. उन्होंने भाजपा के दो बार के विजेता व निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह को पराजित करके 18वीं लोकसभा में जीत हासिल की है. इस लेख में हम आपको देवेश शाक्य के जीवन परिचय (Devesh Shakya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

देवेश शाक्य जन्म और परिवार (Devesh Shakya Birth & Family)

देवेश शाक्य (Devesh Shakya) का जन्म 15 मई 1981 को उत्तर प्रदेश के  इटावा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम बाबू राम शाक्य (Babu Ram Shakya) और माता का नाम द्रौपदी देवी (Dropadi Devi) हैं.

उनका विवाह 18 जून 2005 को सपना शाक्य (Sapna Shakya) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी निजी नौकरी के साथ ही सामाजिक कार्य में लगी है. 

देवेश शाक्य हिन्दू है, जबकि जाति से शाक्य (OBC) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

देवेश शाक्य की शिक्षा (Devesh Shakya Education)

देवेश शाक्य ने वर्ष 2005 में केकेपीजी कॉलेज इटावा, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातकोत्तर किया और फिर वर्ष 2016 में गजेंद्र स्मृति कॉलेज बिधूना औरैया, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से विधि में स्नातक (एलएलबी) किया.

देवेश शाक्य राजनीतिक करियर (Devesh Shakya Political Career)

समाजवादी पार्टी नेता व सांसद देवेश शाक्य राज्य के इटावा के रहने वाले है. उनके भाई स्वः विनय शाक्य भी राजनीति से जुड़े रहे है. वही देवेश ने अपनी राजनीतिक यात्रा ढाई दशक पहले वर्ष 2002 से शुरू की. वे 2005 और 2010 में दो बार उत्तर प्रदेश के औरैया से जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हुए. हालांकि उन्हें जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में हार मिली. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पहली बार लोकसभा का टिकट दिया. बताया जाता है कि उनका पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से अच्छा रिश्ता है, और इसी कारण अखिलेश यादव ने देवेश जैसे एक नए कैंडीडेट पर भरोसा जताया, हालांकि देवेश पार्टी के विश्वास पर खरे उतरे और पहली बार में ही जीत हासिल करने में कामयाब रहें.

देवेश शाक्य को 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 'एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र' के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और वे जीत गए. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में देवेश शाक्य को कुल 4,75,808 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह को 4,47,756 मत हासिल हुए. इस चुनाव में देवेश शाक्य को 28,052 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. भाजपा के राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के पुत्र हैं. साथ ही वे इसी एटा सीट से 2014 और 2019 में भाजपा के सांसद चुने गए थे, पर 2024 में उन्हें सपा के देवेश शाक्य ने पराजित कर दिया. वर्तमान में, देवेश शाक्य एटा लोकसभा सीट से सपा (SP) के सांसद हैं.

देवेश शाक्य की संपत्ति (Devesh Shakya Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार देवेश शाक्य की कुल संपत्ति 3.40 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4.42 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको देवेश शाक्य जीवनी (Devesh Shakya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal