PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के खरगे, राज्यसभा में दिया ये बड़ा बयान

20 जुलाई 2026
साझा करें:
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के खरगे, राज्यसभा में दिया ये बड़ा बयान

जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन से संसद तक बवाल, खरगे के भाषण के बाद राज्यसभा स्थगित

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, संसद मार्च की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने की कार्रवाई, लाठीचार्ज में कई लोगों को आई चोटें और कई लोगों के फूट गए सिर भी, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए और कुछ के सिर भी फूट गए, हालांकि दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से किया इनकार,। बताया जा रहा है कि 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से कुछ बैरिकेडिंग पार कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए,  मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान रहे तैनात, वही इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रखी अपनी बात, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पेपर लीक के खिलाफ लाखों बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन उन पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है, मोदी सरकार युवाओं की आवाज़ दबा रही है, खरगे के इतना कहते ही राजसभा में हुआ भयंकर हंगामा, इसके बाद सदन की कार्यवाही हो गई  स्थगित


वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal