PoliTalks News
बायोग्राफी

पुष्पेंद्र सरोज की जीवनी | Pushpendra Saroj Biography in Hindi

21 जुलाई 2026
साझा करें:
पुष्पेंद्र सरोज की जीवनी | Pushpendra Saroj Biography in Hindi

Pushpendra Saroj Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको पुष्पेंद्र सरोज जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


पुष्पेंद्र सरोज की जीवनी (Pushpendra Saroj Biography in Hindi)

Pushpendra Saroj Latest News - पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के दलित युवा नेता है, जो वर्तमान में कौशांबी और प्रतापगढ़ जिलों में फैली अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कौशाम्बी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनके पिता इंद्रजीत सरोज वर्ष 2007 में राज्य की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि 2019 में उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था. अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने भी राजनीति में ही अपना करियर बनाने का निर्णय लिया और 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीतकर पहली बार सांसद बने. इस लेख में हम आपको पुष्पेंद्र सरोज के जीवन परिचय (Pushpendra Saroj Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

पुष्पेंद्र सरोज जन्म और परिवार (Pushpendra Saroj Birth & Family)

पुष्पेंद्र सरोज (Pushpendra Saroj) का जन्म 1 मार्च 1999 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम इंद्रजीत सरोज (Indrajeet Saroj) और माता का नाम पुष्पा देवी (Pushpa Devi) हैं.   

पुष्पेंद्र सरोज की तीन बहनें हैं जबकि, वर्तमान में वे अविवाहित हैं.

पुष्पेंद्र सरोज हिन्दू है, जबकि जाति से दलित (एससी) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 42, सुलेम सराय, प्रीतम नगर, आवासीय योजना धूमनगंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 211011

Mob. 8303606697, 7526058277

पुष्पेंद्र सरोज की शिक्षा (Pushpendra Saroj Education)

पुष्पेंद्र सरोज ने वेलहम बॉयज़ स्कूल में पढ़ाई की. बाद में, उन्होंने वर्ष 2019 में क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से लेखांकन और प्रबंधन में डिग्री के साथ स्नातक किया.

पुष्पेंद्र सरोज राजनीतिक करियर (Pushpendra Saroj Political Career)

पुष्पेंद्र सरोज उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता इंद्रजीत सरोज राज्य में मायावती के शासन काल में 2007 से 2012 तक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि 2019 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया. इंद्रजीत सरोज की पहचान पूर्वांचल के बड़े और कद्दावर दलित नेता की हैं. पुष्पेंद्र सरोज उन्ही के बेटे हैं. पुष्पेंद्र ने लंदन से पढाई की हैं. मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि पढाई के दौरान उन्होंने अपने खर्च निकालने के लिए बर्तन धोने व वेटर की नौकरी की थी. हालांकि भारत लौटने पर अपने पिता के मार्गो का अनुसरण करते हुए उन्होंने सीधे राजनीति में इंट्री ले ली और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में खड़े हो गए.

जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज को सपा ने पहली बार टिकट दिया और उन्हें यूपी के कौशांबी लोकसभा सीट से लड़ाया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी और प्रतापगढ़ जिलों में फैला यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2002 में गठित भारतीय परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन के तहत वर्ष 2008 में अस्तित्व में आया. राज्य की यह लोकसभा सीट अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. समाजवादी पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें राज्य की इसी आरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. चूँकि इस बार सपा ने कांग्रेस के प्रभाव वाले इंडी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था इसलिए सपा के कई नए उम्मीदवारों को भी इस बार आसान जीत हासिल ही गई. उन्ही में से एक पुष्पेंद्र सरोज भी हैं, जो स्वयं को देश का सबसे युवा सांसद भी मानते हैं.   

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के दो बार के सांसद रहे विनोद कुमार सोनकर को 1,03,944 मतों के अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज को कुल 5,09,787 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर को 4,05,843 मत हासिल हुए. वही बसपा के शुभ नारायण 55,858 लेकर तीसरे स्थान पर रहे. भाजपा के पराजित नेता विनोद कुमार सोनकर कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार जीतते आ रहे थे, पर इस बार पुष्पेंद्र सरोज की जीत के कारण उनकी हैट्रिक पर विराम लग गया. वर्तमान में, पुष्पेंद्र सरोज उत्तर प्रदेश के कौशांबी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद हैं.

पुष्पेंद्र सरोज की संपत्ति (Pushpendra Saroj Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार पुष्पेंद्र सरोज की कुल संपत्ति 1.52 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 50 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको पुष्पेंद्र सरोज जीवनी (Pushpendra Saroj Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal