दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के नजदीक आज हुए कांग्रेस सांसदों के धरना प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के धरने पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कांग्रेस पर कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को कमजोर करने का लगाया आरोप, संजय सिंह ने एक्स पर लिखा- CJP के धरने को कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर बिठा दिया धरने पर, वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व आप विधायक आतिशी सिंह ने एक्स पर लिखा- यह है कमाल! CJP और सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर एक महीने से विरोध-प्रदर्शन, मोदी सरकार उनसे बात करने से करती है इनकार, वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध करने की मिली इजाजत, एक घंटे के भीतर ही मोदी सरकार ने शुरू कर दी बातचीत, वाह! क्या जुगलबंदी है!
'PM मोदी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया, CJP को...'- आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप

Aam Aadmi Party I Sanjay Singh I Aatishi Singh I Aap I Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I Mallikarjun Kharge I Political News I Politalks News I Breaking News I









