महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, NCP प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, इस मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, राजनितिक गलियारों में चर्चा है कि क्या शरद पवार का गुट जा रहा है NDA के करीब? मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने संसद भवन में हाथ पकड़कर शरद पवार का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, इस मुलाकात ने महाराष्ट्र और केंद्र की राजनीति में दिए बड़े उलटफेर के संकेत, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शरद पवार की पार्टी मॉनसून सत्र में मोदी सरकार के अहम और विवादास्पद 'परिसीमन बिल' का कर सकती है समर्थन, पिछले सत्र में विपक्ष ने एकजुट होकर इसके खिलाफ किया था वोट, वहीं अगर NCP (SP) इस बिल का करती है समर्थन, तो मोदी सरकार को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा जुटाने में मिलेगी बड़ी मदद, वहीं एक चर्चा यह भी है कि शरद पवार आने वाले समय में NDA में हो सकते हैं शामिल, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का मानना है कि एनसीपी को एनडीए के साथ करीबी रिश्ते बनाने पर तभी विचार किया जाएगा जब दोनों गुट अपने मतभेद सुलझा लेंगे और हो जाएंगे एक, सियासी जानकारों का कहना है कि शरद पवार या उनके खास साथियों को अकेले गठबंधन में लाने की बीजेपी की नहीं है कोई खास इच्छा, वहीं NDA में शामिल होने के लिए शरद पवार केंद्र में मांग सकते है मंत्री पद और महराष्ट्र सरकार में भी मांग सकते है 2—3 मंत्री पद
NDA में शामिल होगी NCP? बीजेपी ने शरद पवार के सामने रखी ये शर्त! पढ़े पूरी खबर










