तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को आज लोकसभा से किया निलंबित, दूसरी ओर पश्चिम बंगाम विधानसभा से ममता बनर्जी के करीबी विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से किया बाहर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज टीएमसी के बागी विधायक अखरुज्जमां दे रहे थे भाषण, इसी दौरान कुणाल घोष पहुंच गए वेल में और उनके भाषण में डालने लगे बाधा, इस पर बीजेपी विधायक तुरंत पहुंच गए कुणाल घोष के पास और उनसे करने लगे बहस, सदन में बढ़ते हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कुणाल घोष से की अपनी सीट पर लौटने की अपील, इसके बाद स्थिति नहीं संभलने पर विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने कुणाल घोष को सदन से कर दिया बाहर, इससे पहले लोकसभा में भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ की गई कार्रवाई, कल्याण बनर्जी को महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए किया गया निलंबित, यह कार्रवाई हुई लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी और एनसीपीआई के कुछ सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद, सदन में ध्वनिमत से निलंबन का प्रस्ताव किया गया पारित, बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही ममता बनर्जी की पार्टी है टूट की कगार पर, अभी तक टीएमसी के करीब 60 विधायक और 20 सांसद हो चुके हैं बागी
TMC पर दोहरा एक्शन: लोकसभा से सांसद निलंबित, विधानसभा से विधायक घोष को सदन से किया बाहर!

Mamata Banerjee I Kalyan Banerjee I Kunal Ghosh I Tmc I Loksabha I Sansad I Bengal Vidhansabha I Bengal Politics I Bengal News I Political News I Politalks News I Breaking News I









