PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे कुछ लोग- राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

22 जुलाई 2026
साझा करें:
राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे कुछ लोग- राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

Rajnath Singh I Rahul Gandhi I Akhilesh Yadav I Mallikarjun Kharge I Lok Sasbha I Rajya Sabha I Sansad I Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I

देशभर की राजनीति में नीट परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, राजनाथ सिंह ने कहा- यह है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कि कुछ लोग देश के छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, देश का समझदार युवा ऐसी चालों को समझता है अच्छी तरह और वह विकास व राष्ट्र निर्माण का ही चुनेगा रास्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह है प्रतिबद्ध, हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी हैं संकल्पबद्ध कि किसी के साथ, खासकर हमारे युवाओं और छात्रों के साथ न हो कोई अन्याय, सरकार देश के युवाओं के प्रति पूरी तरह है संवेदनशील, विपक्ष के कुछ नेता जनता और छात्रों के बीच एक बनावटी गुस्सा पैदा करने की कर रहे हैं कोशिश, संसद का चल रहा है सत्र और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए है तैयार, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष संसद में बात करने के बजाय सड़कों पर समाधान ढूंढने की कर रहा है अनुचित कोशिश, अगर वे सच में हैं गंभीर तो उन्हें संसद के सत्र में हंगामा नहीं करना चाहिए और सदन के भीतर ही मुद्दों पर करनी चाहिए सार्थक चर्चा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal