संसद के दोनों सदनों में आज मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी सांसदों हंगामा जारी रहा, NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के केंद्र सरकार पर हमले तेज होने के बाद सरकार इस मुद्दे पर संसद में बहस के लिए हुई तैयार, विपक्ष की नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा- सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए है तैयार, रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे के बीच कहा- छात्र है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हम नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में चाहते हैं विस्तृत चर्चा, इस दौरान विपक्ष ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता का मुद्दा उठाया सदन में और प्रधानमंत्री से बयान की मांग की, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते दिन प्रधानमंत्री के घर के बाहर हुए धरने का जिक्र करते हुए कहा- उन्हें प्रधानमंत्री के घर पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह संसद में नहीं बोलते, पीएम युवाओं के मुद्दे पर बोलते हैं संसद के बाहर, वह सदन में बयान क्यों नहीं दे सकते? राजधानी की सड़कों पर सरकार के आदेश पर पुलिस ने छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की सरकार को देना चाहिए इसका जवाब, सरकार के बहस के लिए सहमत होने के बावजूद विपक्ष संसद में किसी भी चर्चा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग पर अड़ा रहा, इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए की गई स्थगित, जैसे ही 2 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही हुई शुरू फिर से विपक्षी सांसदों ने किया नारेबाजी के साथ हंगामा, इस दौरान फिर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा सरकार चर्चा करने के लिए है तैयार, इसके बाद भी विपक्षी सासंदों का हंगामा रहा जारी, राज्यसभा ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ शब्दों में कहा- जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक सदन में नहीं होगी चर्चा, इसके बाद राज्यसभा दोपहर 3 बजे तक और लोकसभा गुरूवार सुबह 11 बजे तक के लिए हुई स्थगित
मानसून सत्र का तीसरा दिन भी चढा हंगामे की भेंट: सरकार चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

Lok Sabha I Rajyasabha I Sansad Satra I Mansun Satra I Om Birla I Dharmendra Pradhan I Kiren Rijiju I Rahul Gandhi I Mallikarjun Kharge I Akhilesh Yadav I Political News I Politalks News I Breaking News I









