PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला, देखें क्या कहा?

22 जुलाई 2026
साझा करें:
काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला, देखें क्या कहा?

काले कपड़ों में विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने कहा- सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, विपक्ष के कई सांसद आज काले कपडे पहनकर संसद भवन में लगा रहे नारे, वही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हम छात्र के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं, छात्र के साथ जो हुआ वो सही है या गलत ये आप ही बताए, बच्चे हैं सारे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मुद्दा महत्वपूर्ण है सारे माता-पिता इस बात को जानते हैं, सब जानते हैं कि ये मुद्दा असल है छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं और कुछ नहीं मांग रहे हैं, बच्चे इतना संघर्ष करके पढ़ाई करते हैं और अपने लिए वो भविष्य देखते हैं आप उनका भविष्य बिगाड़ रहे हो, वो सिर्फ कह रहे हैं कि उनसे बात करें और उनके लिए सिस्टम बदला जाए क्योंकि ये टूटा हुआ सिस्टम है, अलोकतांत्रिक जो सड़कों और सदन में हो रहा है वो है न कि हमारा प्रदर्शन अलोकतांत्रिक है सदन पर आप चर्चा नहीं करते हैं, लोकतंत्र बचा ही नहीं है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal