PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले जितेंद्र सिंह: कहा- चर्चा के आश्वासन के बाद भी वादे से मुकरे नेता प्रतिपक्ष

21 जुलाई 2026
साझा करें:
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले जितेंद्र सिंह: कहा- चर्चा के आश्वासन के बाद भी वादे से मुकरे नेता प्रतिपक्ष

Jitendra Singh I Dr. Jitendra Singh I Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I Mallikarjun Kharge I Congress I Modi Sarkar I Bjp Government I Dharmendra Pradhan I Political News I Breaking News I

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के नजदीक सांसदों का धरना प्रदर्शन, धरना स्थल पर आज शाम राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- राहुल गांधी ने संसद में चर्चा की मांग की, राहुल गांधी की इस मांग को लेकर मैं खुद पहुंचा कांग्रेस सांसदों के धरना स्थल पर, मैंने विनम्र भाव से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की बात, मैंने उनसे निवेदन किया कि वे अपना धरना करें समाप्त, क्योंकि यह नहीं है धरना स्थल, यहां धरने से जनसाधारण को हो रही है परेशानी, राहुल गांधी ने यह मांग रखी थी कि अगर सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर मान जाती है चर्चा करने के लिए तो वह अपना धरना तुरंत कर देगें समाप्त, कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेत्रत्व की अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया, सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को है तैयार, राहुल गांधी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा, उन्होंने कहा कि अब मेरी है दो मांगे- संसद में चर्चा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की ही की थी मांग, तब उन्होंने कहा कि अब बदल गई हैं मेरी मांगें, जब उनको विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना नहीं देता शोभा, तो उन्होंने कहा कि यह है उनकी मर्जी, जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए नहीं है अनुकूल तो उनका उत्तर था कि ये भी है उनकी मर्जी वे जहां बैठें, नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से मुकर जाना है दुर्भाग्यपूर्ण और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के है विपरीत, सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए है तैयार, इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का नहीं दिया है कोई नोटिस, राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के ऊसूलों से नहीं खाता है मेल 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal