PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश-डिंपल यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

20 जुलाई 2026
साझा करें:
अखिलेश-डिंपल यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर बवाल पर अखिलेश-दिंपल यादव का हमला, छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav big Statement: सपा सांसद अखिलेश यादव का बयान, जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर बोले अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला, आज कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प, इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वही इस मामले को लेकर सांसद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, अखिलेश यादव ने कहा- पेपर लीक में जितने लोग शामिल होते हैं वह भाजपाई हैं, कोई भी दोषी नहीं पकड़ा गया, नौकरी भी इसलिए सरकार नहीं देती क्योंकि आरक्षण देना पड़ेगा, मुझे दुख है कि आज लाठी भी चली है, यह सरकार नहीं अहंकार है...जब करोड़ों लोग इस आंदोलन से जुड़े हों, जिन बच्चों की जान गई, उनके लिए एक शब्द नहीं बोले, सरकार का इससे बड़ा अहंकार क्या हो सकता है, छात्र चाहते हैं कि सरकार उन्हें सुने लेकिन सरकार उन्हें नहीं सुनना चाहती है, वही सांसद डिंपल यादव ने कहा- हम चाहते हैं कि छात्रों की बात सुनी जाए। देश भर में किसान हों, पर्यावरण का मुद्दा हो या युवा हो, हर कोई परेशान है लेकिन सरकार कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है, छात्र बस निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal