इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए संसद के गेट को किया गया बंद, प्रदर्शन करने वाले छात्र संसद भवन के पास तक पहुंचे, इस कारण संसद भवन के सभी गेट किये गए बंद, संसद भवन में भारी सुरक्षाबल है तैनात, किसी को भी आने-जाने की नहीं है इजाजत, सीआईएसएफ ने परिसर को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया, वही मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आवास लौटे है, वही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था, जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग, अतिरिक्त सुरक्षा बल और RAF की तैनाती की, कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की बनी स्थिति, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी, जबकि जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन सुरक्षा उपायों के तहत रहे बंद
संसद के नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारी! गेट बंद, CISF और RAF ने संभाला मोर्चा, PM मोदी लौटे आवास!









