PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

संसद के बाहर छात्रों के भारी प्रदर्शन के बीच धमेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात! बढाई गई सुरक्षा

20 जुलाई 2026
साझा करें:
संसद के बाहर छात्रों के भारी प्रदर्शन के बीच धमेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात! बढाई गई सुरक्षा

Dharmendra Pradhan I Amit Shah I CJP I Delhi 

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए संसद भवन के पास पहुंचे, इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक सरगर्मी के बीच हुई, इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगाए जा रहे अनेकों कयास, इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि सरकार उनसे कर रही है बात, वहीं सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने तोड दिया है अपना अनशन, बता दें कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के अस्पताल में अब भी हैं अनशन पर, जानकारी के कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारही संसद भवन के बेहद करीब पहुंचे, प्रदर्शनकारी जब संसद भवन के पास पहुंचे तो उनपर छोडे गए आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारी छात्र संसद भवन के सामने सड़क पर बैठ गए और करने लगे नारेबाजी, कुछ छात्रों ने बैरिकेड पार करने का किया प्रयास लेकिन कड़े पुलिस बंदोबस्त के कारण वे पार नहीं कर सके बैरिकेड और फिर सड़क पर बैठ गए धरने पर, पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र डटे रहे सडकों पर, इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारी युवाओं का हटाया सडक से, वही दिल्ली में चल रहे इस माहौल के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal