नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, वही इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों , छात्राओं और महिलाओं पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, जो सरकार एक तरफ "महिला आरक्षण", "महिलाओं का सम्मान" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे नारे देती है, वही सरकार जब अपनी बात रखने आई बेटियों और युवाओं पर डंडे बरसाती है, तो उस सरकार का दोहरा चरित्र पूरे देश के सामने उजागर हो जाता है, युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब संवाद और समाधान से दिया जाना चाहिए, दमन और लाठी से नहीं, सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश लोकतंत्र को करती है कमजोर, जंतर-मंतर से लेकर देश की संसद के बाहर तक हुआ आज का प्रदर्शन व्यवस्था के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक है, देश के युवाओं ने अन्याय और दमन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जो आक्रोश प्रकट किया वो देश में नई क्रांति का आगाज करेगा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है, युवाओं के सवालों का उत्तर संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से दिया जाना चाहिए, न कि पुलिस बल और लाठीचार्ज से ,ऐसे में समय रहते सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को समझने की है आवश्यकता
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर फूटा हनुमान बेनीवाल का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान, PM मोदी से पूछा सवाल

हनुमान बेनीवाल का PM मोदी से सवाल, बोले- लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ क्यों दबाई जा रही है?









