अनुराग शर्मा की जीवनी (Anurag Sharma Biography in Hindi)
Anurag Sharma Latest News - उद्योगपति से नेता बने अनुराग शर्मा उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ और प्रतिष्ठित सांसद है. वे उत्तर प्रदेश के बुंदलेखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे हैं. शर्मा ने 2019 और 2024, दोनों में चुनाव लड़ा और दोनों ही बार बड़े मतों के साथ जीत दर्ज की. वर्ष 2019 से राजनीति में प्रवेश करने वाले अनुराग शर्मा 'श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के प्रबंध निदेशक' और 'रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ऑफ पब्लिक स्कूल्स' के अध्यक्ष भी हैं. देश के एक बेहद प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक कंपनी का कुशल संचालन करने और अपने उत्कृष्ट औद्योगिक प्रबंधन के कारण उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं. इस लेख में हम आपको अनुराग शर्मा के जीवन परिचय (Anurag Sharma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अनुराग शर्मा जन्म और परिवार (Anurag Sharma Birth & Family)
अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) का जन्म 16 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम विश्वनाथ शर्मा और माता का नाम गीता शर्मा हैं.
उनका विवाह जनवरी 1990 पूनम शर्मा से हुआ था. उन्हें दो संतान है. दोनों बेटियाँ हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का जरिया व्यवसाय से प्राप्त आय है.
अनुराग शर्मा हिन्दू है, जबकि जाति से वे ब्राह्मण है.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
अनुराग शर्मा की शिक्षा (Anurag Sharma Education)
अनुराग शर्मा ने वर्ष 1988 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से स्नातकोत्तर (एमए) किया.
अनुराग शर्मा का शुरुआती जीवन (Anurag Sharma Early Life)
अनुराग शर्मा देश के जाने-माने आयुर्वेदिक कंपनी 'श्री बैद्यनाथ' के मालिक है. वे भारत के व्यापार संघ 'भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ' यानी फिक्की की आयुष समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है. उद्योग जगत में प्रतिष्ठित स्थान पर होने के कारण उन्हें वर्ष 2000 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी की ओर से सर्वश्रेष्ठ उद्यमी का पुरुस्कार भी मिल चुका है. इसके अलावे उन्हें कई सम्मान मिल चुके है. वर्ष 2001 में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक उत्पादक पुरुष्कार से सम्मानित किया. इसके अलावे वे खेल जगत से भी जुड़े रहे है.
अनुराग शर्मा राजनीतिक करियर (Anurag Sharma Political Career)
उद्योगपति अनुराग शर्मा ने वर्ष 2019 में राजनीति में प्रवेश किया. इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने अचानक से झाँसी से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. दरअसल 2014 में यहाँ से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती जीती थी, पर 2019 में उन्होंने चुनाव में खड़े होने से इंकार कर दिया. इसी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने झाँसी से आयुर्वेदिक कंपनी के एमडी अनुराग शर्मा को यहाँ से अपना उम्मीदवार बनाया. वैसे अनुराग शर्मा भले ही इससे पहले राजनीति में नहीं आये हो, पर उनके पिता स्वर्गीय विश्वनाथ शर्मा दो बार एमपी रह चुके हैं. विश्वनाथ शर्मा वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर झांसी से, तो वही वर्ष 1991 में हमीरपुर से सांसद चुने गए थे. एमपी बनने से पूर्व विश्वनाथ शर्मा झांसी जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे.
मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जब अनुराग शर्मा को झाँसी से टिकट दिया तक उनका सीधा मुकाबला सपा के श्याम सुंदर सिंह यादव से था. चूँकि 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था इसलिये वोट शेयर की संभावना कम थी, फिर भी उन्हें कुल 8,09,272 विशाल मत प्राप्त हुए, जो कुल मतों का अकेले लगभग साठ प्रतिशत था, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के श्याम सुंदर सिंह यादव को 4,43,589 मत हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के शिव शरण कुशवाहा 86,139 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इस तरह से वर्ष 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में अनुराग शर्मा ने सपा के श्याम सुंदर सिंह यादव को 3,65,683 के भारी मतों के अंतर से पराजित किया और पहली बार लोकसभा में जीतकर पहुंचे.
वही 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से झाँसी से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार भी उनकी जीत हुई. इस बार के चुनाव में उन्हें 690,316 मत प्राप्त हुए जो कुल मतों का अकेले पचास प्रतिशत था. वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को कुल 5,87,702 मत हासिल हुए. वही तीसरे स्थान पर बसपा के रवि प्रकाश को 63,192 मत प्राप्त हुए. इस बार के लोकसभा चुनाव में अनुराग शर्मा को 1,02,614 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, अनुराग शर्मा उत्तर प्रदेश के झाँसी सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
अनुराग शर्मा की संपत्ति (Anurag Sharma Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अनुराग शर्मा की कुल संपत्ति 212 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.49 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको अनुराग शर्मा जीवनी (Anurag Sharma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











