राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान, जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के आंदोलन और पीएम मोदी के बयान पर बोले सीएम भजनलाल शर्मा, कहा- युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है, पेपर लीक जैसे संगीन अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय युवा शक्ति के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता, अटूट इच्छाशक्ति और सुशासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है, यह व्यवस्था दोषियों के विरुद्ध त्वरित सुनवाई और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि देश के करोड़ों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को शीघ्र और कड़ा दंड मिल सके, केंद्र सरकार का स्पष्ट संदेश है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और उनकी मेहनत को न्याय दिलाना मोदी सरकार का अटल संकल्प है, यही विकसित भारत की मजबूत नींव और युवा शक्ति के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है
PM मोदी के ऐलान और युवाओं को लेकर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?










