PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

युवाओं को 'भाड़े के टट्टू' कहने पर गरजे बेनीवाल, मदन राठौड़ को सुनाई खरी-खरी, दिया बड़ा बयान

23 जुलाई 2026
साझा करें:
युवाओं को 'भाड़े के टट्टू' कहने पर गरजे बेनीवाल, मदन राठौड़ को सुनाई खरी-खरी, दिया बड़ा बयान
  • हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला, बोले- PM युवाओं की बात करते हैं, प्रदेशाध्यक्ष उन्हें 'भाड़े का टट्टू' बताते हैं
  • Hanuman Beniwal big Statement: नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया पलटवार, कल मदन राठौड़ ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में हुई हिंसा पर दिया था विवादित बयान, राठौड़ ने कहा था कि दिल्ली में पेपरलीक के नाम पर विपक्ष ने भाडे के टट्टुओं से पत्थरबाजी करवाई, अस्पताल में भर्ती घायलों में एक भी छात्र नहीं है, वही राठौड़ के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि "देश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है", वहीं दूसरी तरफ राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़  दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं को "भाड़े का टट्टू" और "पत्थरबाज" कहकर संबोधित करते हैं, यह बयान केवल आंदोलनरत युवाओं का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बेरोजगार और संघर्षरत युवाओं का अपमान है, अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाने वालों को अपमानित करना भाजपा की युवाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करता है, सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- लोगों को मर्यादित आचरण और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका आचरण और संस्कार है? लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं, मैं मांग करता हूँ कि मदन राठौड़ को अपने अमर्यादित बयान पर देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए  

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal