Ashok Gehlot Big Statement: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में गहलोत ने दिया बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने कहा- दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे युवाओं ने पूरे देश को दिखा दिया है कि लोकतंत्र में असहमति कैसे व्यक्त की जाती है, लाठीचार्ज सहा, आंसू गैस झेली, बारिश में रातें गुजारीं, फिर भी शांति और अनुशासन का दामन नहीं छोड़ा, यही गांधी जी के सत्याग्रह की सच्ची परंपरा है, मैंने इस आंदोलन में शामिल कई बेटे-बेटियों के इंटरव्यू देखे, जिस ज्ञान, तथ्यों की गहरी समझ और मर्यादा के साथ ये बच्चे अपनी बात रख रहे हैं, उस पर पूरे देश को गर्व है, ये युवा अराजकता नहीं फैला रहे, अपने भविष्य की रक्षा मांग रहे हैं, राहुल गांधी वर्षों से संसद से सड़क तक युवाओं और छात्रों की यही आवाज उठाते रहे हैं, आज पूरे देश का युवा उसी सच्चाई को दोहरा रहा है, गहलोत ने आगे कहा- मैं इन युवाओं के धैर्य और साहस को सलाम करता हूं, जो सरकार अपने ही बच्चों की आवाज लाठियों से दबाना चाहती है, इतिहास गवाह है कि ऐसे अहंकारी सत्ताधीशों को जनता ने कभी नहीं किया माफ
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में अशोक गहलोत का बड़ा बयान, युवाओं के साहस को किया सलाम

युवाओं के आंदोलन पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- इतिहास अहंकारी सरकारों को माफ नहीं करता








