Govind Singh Dotasara Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा का बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने किया जोरदार पलटवार, कल मदन राठौड़ ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में हुई हिंसा पर दिया था विवादित बयान, राठौड़ ने कहा था कि दिल्ली में पेपरलीक के नाम पर विपक्ष ने भाडे के टट्टुओं से पत्थरबाजी करवाई, अस्पताल में भर्ती घायलों में एक भी छात्र नहीं है, वही अब मदन राठौड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डोटासरा ने कहा- दिल्ली से लौटकर मदन राठौड़ ने यह बयान दिया, मदन राठौड़ ने युवाओं को भाड़े के टट्टू बताया, ये युवा टट्टू नहीं है ये देश का भविष्य है
युवाओं को 'भाड़े के टट्टू' बताने पर राठोड पर भड़के डोटासरा, दिया ये करारा जवाब

मदन राठौड़ के विवादित बयान पर डोटासरा का पलटवार, बोले- ये युवा देश का भविष्य हैं










