राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान के कांग्रेसी खेमे में हुई सेंधमारी, मुर्मू को 2 अतिरिक्त वोट सहित मिले कुल 75 वोट: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत की दर्ज, नतीजों के अनुसार राजस्थान से 75 विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, जबकि 123 मत कांग्रेस व विपक्षी दलों के गए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के खाते में, जबकि यहां भाजपा के 70 और आरएलपी के 3 विधायको ने दिया था मुर्मू को अपना समर्थन और मत, ऐसे में मुर्मू के पक्ष में भाजपा और आरएलपी विधायकों के अतिरिक्त मिले 2 अन्य वोटों को देखा जा रहा है कांग्रेस खेमे में सेंधमारी के रूप में, राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 200 में से 198 विधायकों ने अपने किया था अपने मताधिकार का प्रयोग, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत नहीं आए थे मतदान करने, ऐसे में मुर्मू को मिले दो अतिरिक्त वोटों से जहां कांग्रेस के दावे की खुली पोल तो वहीं बीजेपी खेमे में है उत्साह का माहौल, कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में 126 से ज्यादा मतों का किया था दावा