शनिवार की बहस का हुआ असर, कांग्रेस ने 77 ब्लॉक अध्यक्षों की चौथी सूची की जारी, डोटासरा ने दी बधाई

img 20230129 wa0236
img 20230129 wa0236

बीते रोज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व विधायक श्रवण कुमार के बीच हुई बहस लाई रंग, लम्बे अंतराल के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला फिर हुआ शुरू, सबसे पहले 100, फिर 88, फिर 47 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब 77 ब्लॉक अध्यक्षों की चौथी सूची आज हुई जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चौथी सूची जारी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, जानकारी देते हुए डोटासरा ने ट्वीट कर कहा- ‘राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 77 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की की गई है नियुक्ति, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत,’ पहली, दूसरी और तीसरी सूची के अनुसरण में चौथी सूची के इन 77 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में भी सभी खेमों को साधने का किया गया है प्रयास, शेष रहे 88 ब्लॉक अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द होगी जारी

Google search engine