कांग्रेस युक्त भाजपा, उधर भी सब हैं अपने- RPN सिंह के BJP जॉइन करने पर शशि थरूर का रोचक तंज: कांग्रेस के सीनियर नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कसा तंज, कांग्रेस नेता ने अपने ही अंदाज में चुटकी लेते हुए पालाबदल को लेकर कहा- ‘अब उधर भी सब हैं अपने’, यही नहीं उन्होंने इसे कांग्रेस युक्त भाजपा बताते हुए कविता के अंदाज में किया ट्वीट- ‘छोड़कर जा रहे हैं घर अपना, शायद उनके कुछ और हैं सपने, अब उधर भी है सब अपना सा, अब उधर भी तो हैं सभी अपने, कांग्रेस युक्त भाजपा!’ आरपीएन सिंह के पालाबदल को लेकर कांग्रेस के किसी नेता की ओर से आई यह अब तक की है सबसे रोचक प्रतिक्रिया, कांग्रेस महासचिव आरपीएन सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, इसके बाद कुछ ही देर में वह भाजपा में हो गए थे शामिल

'कांग्रेस युक्त भाजपा'- थरूर का रोचक तंज
'कांग्रेस युक्त भाजपा'- थरूर का रोचक तंज
Google search engine