Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’ ‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

जुएल ओराम की जीवनी | Jual Oram Biography in Hindi

jual oram biography in hindi
  • March 30, 2025

Jual Oram Latest News – जुएल ओराम भाजपा के वैसे नेता है, जो पार्टी में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते है. वह पार्टी के आदिवासी चेहरों में आते है. वर्त्तमान में, वह मोदी सरकार में मंत्री है. वह उड़ीसा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 1998 से लगातार जीतते आ रहे है. केवल बीच के एक चुनाव में उनकी हार हुई थी. वह छह बार के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता है.  इस लेख में हम आपको सुंदरगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी छः बार के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री श्री जुएल ओराम की जीवनी (Jual Oram Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जुएल ओराम की जीवनी (Jual Oram Biography in Hindi)

पूरा नाम जुएल ओराम
उम्र 64 साल
जन्म तारीख 22 मार्च 1961
जन्म स्थान सुंदरगढ़, उड़ीसा
शिक्षा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
कॉलेज यू.जी.आई.ई., राउरकेला (ओडिशा)
वर्तमान पद केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम तेरिया दिलगा ओराम
माता का नाम भुटकी ओराम
पत्नी का नाम झिंगिया ओराम
बच्चे दो बेटियां
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता केंदुडीही, पी.ओ. कलईपोश, वाया-लहुनीपारा, सुंदरगढ़ ओडिशा
वर्तमान पता 8 तालकटोरा रोड, नई दिल्ली
फोन नंबर 9437123855
ईमेल jualoram[at]hotmail[dot]com

जुएल ओराम का जन्म और परिवार (Jual Oram Birth & Family)

जुएल ओराम का जन्म 22 मार्च 1961 को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के केंदुडीही गाँव में हुआ. उनके पिता का नाम तेरिया दिलगा ओराम तो उनकी माता का नाम भुटकी ओराम था.

जुएल ओराम का विवाह 8 मार्च 19875 को झिंगिया ओराम से हुआ था, उनकी दो बेटियां है. दुर्भाग्य से उनकी पत्नी झिंगिया ओराम अब इस संसार में नहीं रही. जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की मृत्यु 17 अगस्त 2024 को 58 वर्ष की आयु में डेंगू से हो गई.

जुएल ओराम हिन्दू है और वह आदिवासी (ST) से आते है. जुएल ओराम पर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

जुएल ओराम की शिक्षा (Jual Oram Education)

जुएल ओराम ने वर्ष 1979 में उड़ीसा के संबलपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान में इंटरमीडिएट की. उसके बाद उन्होंने वर्ष 1982 में उत्कलमणि गोपबंधु इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया.

जुएल ओराम का शुरूआती जीवन (Jual Oram Early Life)

जुएल ओराम का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. राजनीति में प्रवेश करने से पहले जुएल ओराम भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में सहायक फोरमैन के रूप में कार्यरत थे.  एक साक्षात्कार में उनका कहना था कि यदि वह एक नेता नहीं होते तो वह अभी भी उसी में काम कर रहे होते. आदिवासी वर्ग से आने वाले जुएल ओराम ने गरीबी में अपना जीवन बिताया था.

जुएल ओराम का राजनीतिक करियर (Jual Oram Political Career)

कंपनी के पावर ग्रुप कंस्ट्रक्शन डिवीजन में सहायक फोरमैन के पद पर छह साल तक काम करने के बाद जुएल ओराम ने 1990 में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया इसी के बाद वह वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. इसके बाद जुएल ओराम अगले वर्ष बोनाई निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए और फिर इसके बाद 1998 तक दो कार्यकालों तक वह रहे. उन्होंने 1993 से लेकर 1995 के बीच भाजपा एसटी मोर्चा (अनुसूचित जनजाति विंग) के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में दो वर्ष काम करने के बाद उन्हें वर्ष 1997 में राज्य इकाई के लिए पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस पद पर वह वर्ष 1999 तक बने रहे.

इसके बाद जुएल ओराम 1998 में उड़ीसा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए. फिर इसी के बाद वह अगले वर्ष यानि 1999 में भी इसी क्षेत्र से सांसद चुने गए. अब जब केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार बनी तो पहली बार उनकी सरकार में बने जनजातीय मामलों के मंत्रालय में मंत्री पद पाया. यानि वह पहले मंत्री है जिन्हे केंद्र में इस मंत्रालय के अंतर्गत मंत्री पद मिला हो.

इसी के बाद 2004 में जुएल ओराम को राज्य इकाई के लिए पार्टी अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त किया गया जिसपर वह दो वर्ष तक रहे. फिर इसी वर्ष वह तीसरी बार इसी सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए. भाजपा में बढ़ते कद के कारण उन्हें वर्ष 2006 से लेकर वर्ष 2009 तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.

पर 2009 का लोकसभा चुनाव वह हार गए. यह उनकी पहली हार थी. उन्हें हेमानंद बिस्वाल ने हरा दिया. हालांकि उनके हार का अंतर मात्र बारह हजार से थोड़ा ज्यादा था.

इसी के बाद जुएल ओराम को 1 अप्रैल 2013 को भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. जब 2014 में 16वीं लोक सभा चुनाव हुआ तब वह पुनः इसी सुंदरगढ़ निर्वाचित से चौथे बार चुने गए. उनकी जीत 2019 के चुनाव में भी हुई थी.

जुएल ओराम ने 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर से सुंदरगढ़ से लड़ा. इस बार उनका मुकाबला बीजेडी के उम्मीदवार दिलीप कुमार तिर्की से था. दिलीप तिर्की पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान रह चुके है. अपनी विजय यात्रा जारी रखते हुए जुएल ओराम ने बीजेडी के उम्मीदवार दिलीप कुमार तिर्की को लगभग डेढ़ लाख मतों के अंतर से पराजित किया. इसी के बाद उन्हें 9 जून 2024 को तीसरे मोदी मंत्रालय में स्थान दिया गया.

वर्तमान में, जुएल ओराम ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री’ है.

जुएल ओराम की संपत्ति (Jual Oram Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जुएल ओराम की कुल सम्पत्ति 8.63 करोड़ रूपये हैं जबकि सांसद के ऊपर 1.03 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की जीवनी (Jual Oram Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • गिरिराज सिंह की जीवनी
  • चिराग पासवान की जीवनी
  • अजीत डोभाल की जीवनी
  • जॉर्ज कुरियन की जीवनी
  • हरदीप सिंह पुरी की जीवनी
  • जितिन प्रसाद की जीवनी
  • कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी
  • मुरलीधर मोहोल की जीवनी
  • वीरेंद्र कुमार की जीवनी
  • एच डी कुमारस्वामी की जीवनी

 

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.