About us

Politalks.News – एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय पॉलिटिकल डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो पिछले 7 वर्षों से लगातार देश-दुनिया की अहम और ख़ासकर राजनीतिक खबरों को आमजन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है. साथ ही देश व राज्यों की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, विश्लेषण और जमीनी रिपोर्टिंग पाठकों के सामने रख रहा है.

Politalks.News – राजनीतिक खबरों की गहराई, सटीकता और निष्पक्षता के कारण हमने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हमारी टीम ने सत्ता और विपक्ष दोनों से जुड़े मुद्दों को समान रूप से उठाया और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप पत्रकारिता करने का प्रयास किया है. यही वजह रही कि धीरे-धीरे पाठकों का विश्वास हमारे साथ जुड़ता चला गया और आज Politalks News वेबसाइट पर जहां लाखों का फुटफॉल है तो वहीं यूट्यूब चैनल पर पिछले सात सालों में 160 मिलियन व्यूज़ के साथ 594K आर्गेनिक सब्सक्राइबर्स का कारवां बन चुका है जो लगातार बढ़ रहा है.

समय के साथ मीडिया की भूमिका और दर्शकों की अपेक्षाओं में बदलाव आया है और इसी को ध्यान में रखते हुए Politalks.News ने अपने कंटेंट का दायरा बढ़ाया है और अब हम राजनीति के साथ-साथ समाज, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय व्यवस्था, मनोरंजन और अन्य समसामयिक विषयों पर भी नियमित रूप से विशेष खबरें प्रकाशित कर रहे हैं. इसके लिए हमने एक विशेष कैटेगरी “News Talks Live” की शुरुआत की है. News Talks Live का उद्देश्य खबरों को केवल प्रकाशित करना नहीं, बल्कि उन्हें संवाद के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाना है.

Politalks.News का मूल उद्देश्य सच को सामने लाना, जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करना है. हम यह मानते हैं कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनने की जिम्मेदारी भी है. इसी सोच के साथ हम खबरों की पुष्टि, स्रोतों की विश्वसनीयता और निष्पक्ष प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देते हैं.

हमारी टीम अनुभवी और समर्पित पत्रकारों, रिपोर्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से बनी है, जो ज़मीनी हकीकत, तथ्यों और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरें प्रस्तुत करते हैं. पॉलीटॉक्स.News किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या विचारधारा से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता है.

हमारा विश्वास है कि सूचना ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ Politalks.News आने वाले समय में भी जिम्मेदार, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करता रहेगा और पाठकों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेगा.