उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, सीएम योगी ने कहा- इस बार बंगाल में तृणमूल का हो जाएगा सूपड़ा साफ, हम बंगाल में गोमाता को नहीं कटने देंगे, इसके साथ ही सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा- टीएमसी के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए, डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे, सीएम योगी ने आगे कहा- 9 साल पहले इससे भी बुरी स्थिति थी उत्तर प्रदेश की, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था, व्यापारी, बहन-बेटी असुरक्षित थी, गुंडागर्दी-अपराध चरम पर था, माफिया हावी थे, जनता के विकास के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इसका कर दिया उपचार










